---विज्ञापन---

Religion angle-right

Dussehra 2024: दशहरे पर चमकेगी 12 राशियों की किस्मत! राशि अनुसार चुपचाप करें ये उपाय

Dussehra 2024: आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि यानी दशहरा के दिन दान करने से साधक को विशेष फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं राशि अनुसार इस शुभ दिन किन-किन चीजों का दान करना उत्तम होता है।

---विज्ञापन---

Dussehra 2024: भगवान श्री राम को समर्पित दशहरे के पर्व का सनातन धर्म के लोगों के लिए खास महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल आश्विन माह की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन दशहरे यानी विजयादशमी का पर्व मनाया जाता है, जो शारदीय नवरात्रि के समापन के अगले दिन आता है। इस साल देशभर में 20 अक्टूबर को दशहरे का पर्व मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, दशहरे के शुभ दिन दान करने का विशेष महत्व है। इससे भगवान श्रीराम की कृपा प्राप्त होती है। शास्त्रों में बताया गया है कि दशहरे के दिन यदि कोई व्यक्ति अपनी राशि अनुसार कुछ विशेष चीजों का चुपचाप दान करता है, तो उन्हें अपनी विभिन्न परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। चलिए जानते हैं दशहरे के दिन किन-किन चीजों का दान करना शुभ होता है।

मेष राशि

जिन लोगों को जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करना है, वो दशहरे के खास दिन जरूरतमंद लोगों को गेहूं का दान करें। इस अचूक उपाय से आपके करियर में आ रही सभी बाधाएं जल्द समाप्त हो जाएंगी।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

इस राशि के जातक यदि दशहरे के खास दिन चावल का दान करते हैं, तो इससे उनके घर में सुख-शांति बनी रहेगी। इसके अलावा धन की देवी की कृपा से पैसों की कमी का भी सामना नहीं करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें- Mars Transit: 10 दिन बाद जागेगा 5 राशियों का भाग्य, मंगल की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम!

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक यदि दशहरे के दिन साबुत मूंग का दान करते हैं, तो इससे उन्हें कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। इसके अलावा करियर में आ रही परेशानियों से भी मुक्ति मिल सकती है।

कर्क राशि

इस राशि के जातक यदि विजयादशमी के दिन दूध का दान करते हैं, तो इससे उन्हें मानसिक शांति मिलेगी। साथ ही खराब सेहत में भी सुधार होने लगेगा।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

दशहरा के दिन गुड़ का दान करने से सिंह राशि के जातकों को करियर में मन मुताबिक तरक्की मिल सकती है। इसके अलावा खराब स्वास्थ्य में भी सुधार आने की संभावना है।

कन्या राशि

विजयादशमी के शुभ दिन हरे रंग के वस्त्र का दान करने से कन्या राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। इसके अलावा कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है।

---विज्ञापन---

तुला राशि

दशहरे के पावन दिन चुपचाप सफेद रंग के वस्त्र का दान करने से तुला राशि के जातकों के घर में सुख-शांति बनी रहेगी। इसके अलावा गृह क्लेश से भी छुटकारा मिल सकता है।

वृश्चिक राशि

विजयादशमी के शुभ दिन वृश्चिक राशि के जातक चुपचाप लाल रंग के वस्त्र का दान जरूर करें। इससे उन्हें मानसिक शांति मिलेगी। साथ ही गंभीर बीमारियों के होने का खतरा भी कम हो जाएगा।

---विज्ञापन---

धनु राशि

इस राशि के जातक दशहरे के दिन पीले रंग के कपड़ों का दान जरूर करें। इस उपाय से आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इसके अलावा पुराने कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है।

मकर राशि

विजयादशमी के दिन चुपचाप जूते-चप्पल का दान करने से मकर राशि के जातकों को पैसों की कमी से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा गृह क्लेश से भी मुक्ति मिलने की संभावना है।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

यदि आप लंबे समय से पैसों की कमी का सामना कर रहे हैं, तो दशहरे के दिन नीले रंग के वस्त्र का दान करें। इससे आपको देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिससे आर्थिक स्थिति में स्थिरता आ सकती है।

मीन राशि

मीन राशि के जातक यदि दशहरे के शुभ दिन जरूरतमंद जातकों को गुप्त रूप से केले का दान करते हैं, तो इससे उन्हें देवगुरु बृहस्पति की विशेष कृपा प्राप्त होगी। साथ ही जीवन में आ रही परेशानियों से भी मुक्ति मिल सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Van Devi Temple: उत्तर प्रदेश में ही नहीं, बिहार में भी है प्रसिद्ध वन देवी मंदिर, पांडवों ने खुद की थी स्थापना!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 11, 2024 12:50 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola