हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Mahabharat Facts: अंतिम समय में दुर्योधन ने भगवान श्रीकृष्ण को दिखाई थीं 3 उंगली, जानिए क्या था इनका मतलब?

Mahabharat Facts: महाभारत के युद्ध के अंत में जब दुर्योधन मरने वाला था, तब उसने भगवान श्रीकृष्ण को तीन उंगलियां दिखाई थीं। इन तीन उंगलियों को देखते ही श्रीकृष्ण ने उनको मोड़ दिया था।

विज्ञापन
दुर्योधन ने क्यों दिखाई थीं कान्हा को उंगुलियां?

Mahabharat Facts: महाभारत के युद्ध में बड़े-बड़े योद्धाओं ने भाग लिया। जो भी दुर्योधन की तरफ से लड़ा, वो मारा गया। महाना योद्धाओं के बाद भी युद्ध के अंत में दुर्योधन अकेला बचा था और उसका युद्ध भीम के साथ हुआ था। इस युद्ध में महाबली भीम ने अपनी गदा से दुर्योधन की जंघा तोड़ दी थी।

जब दुर्योधन मरने वाला था, तब उसने भगवान श्रीकृष्ण को तीन उंगलिया दिखाई थीं। भगवान श्रीकृष्ण ने दुर्योधन की उंगलियों को तुरंत मोड़ दिया था। आइए जानते हैं भगवान श्रीकृष्ण ने ऐसा क्यों किया था।

दुर्योधन ने बताई थीं अपनी गलतियां

कौरवों के वंश के विनाश का सबसे बड़ा उत्तरदायी दुर्योधन था। उसने अंत तक भी शांति की जगह युद्ध को चुना। अधर्म के मार्ग पर चलने के कारण दुर्योधन को मृत्यु मिली। दुर्योधन और भीम के युद्ध में जब भीम ने दुर्योधन की जंघा तोड़ दी थी तो वह मरने की कगार पर था। इस दौरान उसने भगवान श्रीकृष्ण को तीन उंगलियां दिखाकर अपनी तीन गलतियों के बारे में बताया था।

विज्ञापन

पहली उंगली का था ये मतलब

दुर्योधन ने अपनी पहली उंगली से भगवान श्रीकृष्ण को बताया कि उसकी सबसे बड़ी गलती ये थी कि उसने भगवान को छोड़कर उनकी नारायण सेना मांगी थी। उसने कहा कि अगर मैंने आपको मांगा होता मैं यहां नहीं होता।

दूसरी उंगली से बताई ये बात

दुर्योधन ने अपनी दूसरी गलती बताई कि युद्ध के अंत में उसने भगवान श्रीकृष्ण की बात मानी, जबकि वो शत्रु के सहायक थे। इसके पीछे वजह यह थी कि दुर्योधन के पिता जन्म से अंधे थे। जब उनकी शादी गांधारी से हुई तो पति धर्म निभाते हुए गांधारी ने अपनी आंखों पर पट्टी बांध ली थी। युद्ध के अंतिम दिन गांधारी ने दुर्योधन को बोला कि नदी में स्नान करके मेरे पास नग्न अवस्था में आना, लेकिन इसी बीच में भगवान श्रीकृष्ण मिल गए और उन्होंने दुर्योधन से कहा कि माता के सामने नग्न अवस्था में जाना शोभा नहीं देता है।

विज्ञापन

यह सुनकर दुर्योधन ने जंघा के पास पेड़ के पत्ते लपेट लिए। जब गांधारी ने आंखों से पट्टी हटाकर दुर्योधन को देखा तो उसका पूरा शरीर वज्र समान हो गया, बस उसकी जांघ वाला वो हिस्सा जो दुर्योधन ने पत्तों से ढक लिया था वो कमजोर रह गया। इसी बात का फायदा भीम ने उठाया और उसकी जंघा पर प्रहार कर उसको खत्म कर दिया।

यह बताई तीसरी गलती

दुर्योधन ने कहा कि उसकी तीसरी सबसे बड़ी गलती थी कि वह युद्ध में सबसे अंत में आया। अगर पहले आया होता तो स्थिति कुछ और होती।

विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण ने मोड़ दी उंगलियां

दुर्योधन की इन बातों को सुनकर भगवान श्रीकृष्ण ने कहा कि तुम अपनी गलतियों नहीं अधर्म के मार्ग पर चलने के कारण हारे हो। अब इन बातों का कोई मतलब नहीं है। यह कहकर भगवान श्रीकृष्ण ने दुर्योधन की उंगलियां मोड़ दी थीं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Palmistry: हथेली पर बेहद शुभ होता है मछली का निशान, जानिए क्या है इसका मतलब?

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola