Durva Vinayak Chaturthi 2026: दूर्वा गणेश चतुर्थी का पर्व आज 16 अगस्त को है. चतुर्थी तिथि 15 अगस्त की शाम को 5 बजकर 28 मिनट से लेकर 16 अगस्त की शाम को 4 बजकर 42 मिनट तक रहेगी. ऐसे में उदयातिथि को महत्व देते हुए. यह पर्व 16 अगस्त को है. इस दिन गणेश जी की पूजा से जीवन में चल रहे सभी संकटों का अंत होगा. आइये दूर्वा गणेश चतुर्थी के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में जानते हैं.
दूर्वा गणेश चतुर्थी शुभ मुहूर्त (Durva Vinayak Chaturthi Shubh Muhurat)
ब्रह्म मुहूर्त – 04:24 ए एम से 05:07 ए एम
प्रातः सन्ध्या – 04:46 ए एम से 05:51 ए एम
अभिजित मुहूर्त – 11:59 ए एम से 12:51 पी एम
विजय मुहूर्त – 02:37 पी एम से 03:29 पी एम
गोधूलि मुहूर्त – 07:00 पी एम से 07:21 पी एम
सायाह्न सन्ध्या – 07:00 पी एम से 08:05 पी एम
अमृत काल – 09:44 पी एम से 11:22 पी एम
निशिता मुहूर्त – 12:04 ए एम से 12:47 ए एम, 17 अगस्त
सर्वार्थ सिद्धि योग – 05:51 ए एम से 03:50 ए एम, 17 अगस्त
अमृत सिद्धि योग – 05:51 ए एम से 03:50 ए एम, अगस्त 17
रवि योग – 03:50 ए एम से 05:51 ए एम, 17 अगस्त
ये भी पढ़ें – Budh Guru Yuti 2026: आज स्वतंत्रता दिवस ग्रहों का शुभ संयोग, धनु, मकर समेत 5 राशियों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस
आज के सभी शुभ मुहूर्त और शुभ योग आप यहां देख सकते हैं. इसके अनुसार, आप पूजा कर सकते हैं. आइये अब दूर्वा गणेश चतुर्थी की पूजा विधि के बारे में जानते हैं.
दूर्वा गणेश चतुर्थी पूजा विधि (Durva Vinayak Chaturthi Puja Vidhi)
आप सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें. इसके बाद गणेश जी का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें. एक लकड़ी की चौकी लगाकर उसके ऊपर लाल कपड़ा बिछाएं. भगवान गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करें. गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष धूप और दीप जलाएं. गणेश जी को फूल, फूल माला, तिलक आदि अर्पित करें. इसके बाद गणपति बप्पा को दूर्वा, शुद्ध घी, मोदक और लड्डू जरूर चढ़ाएं. गणेश जी की पूजा करें और आरती करें.
गणेश जी पूजा मंत्र (Ganesh Ji Puja Mantra)
ॐ गं गणपतये नमः
ॐ वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा।
ॐ शुक्लाम्बरधरं देवं शशिवर्णं चतुर्भुजम्।
प्रसन्नवदनं ध्यायेत्सर्वविघ्नोपशान्तये।
ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुण्डाय धीमहि।
तन्नो दन्ति प्रचोदयात्॥
ये भी पढ़ें – Samudrik Shastra: शरीर के इन अंगों पर तिल होता है बेहद अशुभ, जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
58 mins agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
1 hr ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
4 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
6 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
8 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines