हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Swapna Shastra: कैसा होता है सपने में मृत परिजनों का दिखना, जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र?

Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, सपने में व्यक्ति जो कुछ भी देखता है उसका खास मतलब होता है. कई बार सपने में मृत परिजन और पूर्वज नजर आते हैं. इसका क्या अर्थ होता है चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Swapna Shastra: व्यक्ति को दिखने वाले सभी सपने का कुछ अर्थ होता है. कई सपने शुभ माने जाते हैं वहीं कुछ सपने अशुभ होते हैं. सपने में कई लोग मृत परिजनों और पूर्वजों को देखते हैं. अगर आपको ऐसे सपने आते हैं जिसमें आप बार-बार मृत रिश्तेदारों या अपने पूर्वजों को देखते हैं तो इससे कई संकेत मिलते हैं. आप किस तरह का सपना देखते हैं यह इस बात पर निर्भर करता है. स्वप्न शास्त्र के मुताबिक यह कैसा होता है चलिए इसके बारे में जानते हैं.

सपने में मृत रिश्तेदारों को देखना

अगर आपको सपने में मृत रिश्तेदार नजर आता है तो इसका अर्थ है कि वह आपसे कुछ कहना चाहते हैं. ऐसे सपने किसी पुरानी याद के कारण आते हैं. यह उनसे लगाव के कारण होता है.

मृत व्यक्ति का रोते हुए दिखना

आप मृत व्यक्ति को सपने में रोते हुए और दुखी अवस्था में देखते हैं तो यह उसकी किसी अधूरी इच्छा के कारण हो सकता है. अगर मृत व्यक्ति की इच्छा अधूरी रह जाती है तो वह इस तरह से सपने में नजर आ सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Bhaum Pradosh Vrat 2025: मानसिक शांति और सुख-समृद्धि के लिए करें भौम प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

सपने में मृत व्यक्ति से बात करना

सपने में मृत व्यक्ति के साथ खुद को बात करते हुए देखना शुभ माना जाता है. यह इस बात का संकेत है कि, आपके ऊपर उनका आशीर्वाद है. यह दर्शाता है आपके पुराने अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं.

विज्ञापन

मृत व्यक्ति का गुस्से में दिखना

मृत व्यक्ति का सपने में गुस्से में नजर आना अशुभ होता है. यह भविष्य में किसी अनहोनी के होने का संकेत होता है. इसका अर्थ है कि, वह व्यक्ति आपके किसी काम से दुखी है और चाहते है आप इसमें सुधार करें.

क्यों आते हैं ऐसे सपने?

अगर किसी की मृत्यु समय से पहले हो जाती है तो वह अपनी अधूरी इच्छा के बारे में बताने के लिए सपने में आ सकते हैं. कई बार व्यक्ति से जुड़ाव और लगाव के कारण ऐसे सपने आते हैं. मृत परिजन की पुरानी यादों के कारण सपने में वह दिखाई दे सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola