Bad Food Habits: खाने की ये 5 गलत आदतें कर सकती हैं धन की हानि, रुक सकती है खुशहाली की राह

Bad Food Habits: सनातन मान्यताओं में भोजन को ब्रह्म कहा गया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाने की कुछ गलत आदतें धन हानि का कारण बन सकती हैं? दिशा, स्थान और तरीके से जुड़ी चूक कैसे लक्ष्मी कृपा रोकती है? आइए जानते हैं, क्या आपकी रोजमर्रा की ये आदतें भी भाग्य पर असर डाल रही हैं?

Bad-Food-Habits.jpg

Bad Food Habits: सनातन परंपरा में भोजन को केवल पेट भरने का साधन नहीं, बल्कि जीवन और ऊर्जा का आधार माना गया है. शास्त्रों में अन्न को ब्रह्म कहा गया है. इसी कारण भोजन से जुड़े छोटे नियम भी जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं. वास्तु शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, खाने की कुछ गलत आदतें आर्थिक परेशानी का कारण बन सकती हैं. आइए जानते हैं, भोजन से जुड़ी कौन-सी आदतें सही नहीं मानी जाती हैं और जिसका असर भाग्य पर पड़ता है?

विज्ञापन

भोजन और दिशा का गहरा संबंध

वास्तु शास्त्र के अनुसार, भोजन करते समय दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए. दक्षिण दिशा में बैठकर भोजन करना अशुभ माना गया है. मान्यता है कि इससे मानसिक अस्थिरता और धन की रुकावट बढ़ती है. पूर्व या उत्तर दिशा में बैठकर भोजन करने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.

विज्ञापन

बिस्तर पर खाना क्यों माना गया अनुचित

अक्सर लोग आराम के चक्कर में बिस्तर पर बैठकर भोजन कर लेते हैं. शास्त्रों के अनुसार यह आदत अनुशासन की कमी दिखाती है. भोजन हमेशा जमीन पर आसन लगाकर करना चाहिए. इससे शरीर और मन दोनों संतुलित रहते हैं और घर में स्थिरता बनी रहती है.

टूटे बर्तनों में भोजन का असर

टूटे या चटके हुए बर्तनों में भोजन परोसना नकारात्मकता को बढ़ाता है. इसे शुभ नहीं माना जाता. साथ ही भोजन हमेशा दोनों हाथों से परोसना चाहिए. ऐसा करने से अन्न का सम्मान होता है और घर में सुख समृद्धि बनी रहती है.

विज्ञापन

साफ स्थान और सीमित मात्रा जरूरी

भोजन हमेशा स्वच्छ स्थान पर ही करना चाहिए. गंदगी में किया गया भोजन मन पर बुरा असर डालता है. उतना ही भोजन लें जितना खाया जा सके. जूठा छोड़ना अन्न का अपमान माना गया है. ऐसी आदत से घर की आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है.

विज्ञापन

जूते पहनकर भोजन करने की भूल

जूते पहनकर भोजन करना आजकल आम होता जा रहा है, लेकिन धार्मिक मान्यताओं में इसे गलत बताया गया है. ऐसा करना अन्न के प्रति असम्मान माना जाता है. इससे धन का प्रवाह रुक सकता है और खर्च बढ़ सकते हैं.

स्नान से पहले भोजन का प्रभाव

बिना स्नान किए भोजन करना भी उचित नहीं माना गया है. माना जाता है कि शरीर की शुद्धता के बिना किया गया भोजन सकारात्मक फल नहीं देता. इससे लक्ष्मी और अन्नपूर्णा देवी अप्रसन्न होती हैं और घर में आर्थिक असंतुलन बढ़ सकता है.

विज्ञापन

बच्चों में डालें सही संस्कार

आज की तेज जीवनशैली में बच्चे भी गलत आदतें अपना लेते हैं. उन्हें शुरू से ही भोजन के नियम सिखाना जरूरी है. सही संस्कार न केवल स्वास्थ्य सुधारते हैं, बल्कि भविष्य में आर्थिक और मानसिक स्थिरता भी लाते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ