आज रामनवमी पर करें इन 5 चीजों का दान, बढ़ेंगी यश-कीर्ति और मान-सम्मान!

साल 2025 में रामनवमी 6 अप्रैल को मनाई जा रही है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन कुछ चीजों का दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि, धन आता है। रामचरितमानस, धर्मशास्त्रों और पुराणों में उल्लेख है कि चैत्र शुक्ल नवमी, को किया गया दान अनंत गुना फलदायी होता है। आइए जानते हैं कि इस दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।

ram navami 2025

6 अप्रैल को रामनवमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान राम का पूजन करने से जीवन के सभी दुखों का अंत हो जाता है। मान्यता है कि रामनवमी के दिन किए गए दान का फल कई गुना अधिक मिलता है। इससे भगवान राम और हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है।

विज्ञापन

भगवान श्रीराम का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन हुआ था। इसी कारण भगवान राम और सीता का पूजन धन-संपत्ति को प्रदान करता है। इस दिन किए गए दान का फल इस जन्म नहीं अगले जन्मों तक मिलता है। आइए जानते हैं कि इस दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।

विज्ञापन

अन्न दान

शास्त्रों में कहा गया है कि ‘अन्नं हि जीविनां प्राणाः’मतलब अन्न ही जीवों का जीवन है। रामनवमी के दिन अन्न का दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इससे जीवन में कभी भी दरिद्रता नहीं आती है।

घड़े और जल का दान

रामनवमी के दिन घड़ा और जल दान में देना चाहिए। इस दान को करने से मानसिक शांति प्राप्त होती है। इसके साथ ही सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है।

विज्ञापन

वस्त्र दान

जो भी व्यक्ति रामनवमी पर वस्त्रों का दान करता है। उसके मान-सम्मान में कभी कमी नहीं आती है। उसका संसार में हर जगह आदर होता है।

दीपदान

राम नवमी के दिन घी, तेल या दीपक दान जीवन से अंधकार को मिटाता है। ऐसे व्यक्ति के जीवन में कभी भी निराशा नहीं आती है।

विज्ञापन

फल, शहद, गुड़, मिश्री का दान

रामनवमी के दिन फल, शहद, गुड़, मिश्री का दान करने से रोग दूर होते हैं। इसके साथ ही व्यक्ति दीर्घायु होता है और सुख-समृद्धि बढ़ती है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्रों की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ