हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Navratri 2025: नवरात्रि में जरूर करें तुलसी से जुड़े ये 3 उपाय, मिलेगा सेहत, सौभाग्य, सुख, समृद्धि और शांति का वरदान

Navratri 2025: नवरात्रि के 9 विशेष दिनों में यहां बताए गए तुलसी से जुड़े 3 उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन को और भी बेहतर बना सकते हैं। ये सरल उपाय न केवल घर में सुख और समृद्धि लाते हैं, बल्कि यह आपके स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाते हैं। आइए जानते हैं, क्या हैं ये उपाय?

विज्ञापन

Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि का पर्व पूरे भारत में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है। इसकी शुरुआत आज 30 मार्च, 2025 से हो चुकी है और यह रामनवमी के बाद दशमी तिथि को 7 अप्रैल, 2025 को समाप्त होती। यूं तो इस दौरान मां दुर्गा की पूजा की जाती है, लेकिन इसके साथ ही तुलसी के पौधे की पूजा और उसकी देखभाल भी विशेष महत्व रखती है।

आपको बता दें कि हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को अत्यंत पवित्र माना गया है। मान्यता है कि जिस घर में तुलसी होती है, वहां मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का वास हमेशा रहता है। इस नवरात्रि में तुलसी से जुड़े कुछ खास उपाय अपनाने से घर में सुख-शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है। आइए जानते हैं, नवरात्रि में तुलसी से जुड़े 3 खास उपाय जो आपके जीवन को खुशहाल बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें: छींक कब अच्छी खबर लाती है और कब बुरी, यह कब शुभ है और कब अशुभ? जानें इससे जुड़ी धार्मिक मान्यताएं

विज्ञापन

तुलसी के पास दीपक जलाएं

नवरात्रि में हर दिन घर के आंगन में या तुलसी के पौधे के पास दीपक जरूर जलाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और वास्तु दोष भी दूर होते हैं। तुलसी की पूजा और दीपक का जलाना घर में समृद्धि लाता है। यह उपाय न केवल घर की सुख-शांति बढ़ाता है, बल्कि शरीर और मानसिक स्थिति के लिए भी लाभकारी होता है। माना जाता है कि यह उपाय करने से आपके स्वास्थ्य में सुधार होता है और घर में हर काम में सफलता मिलती है।

चुनरी और शृंगार का सामान अर्पित करें

नवरात्रि में तुलसी माता की पूजा के दौरान उन्हें लाल चुनरी पहनाकर, उनके पास शृंगार के सामान अर्पित करें। यह उपाय विशेष रूप से दांपत्य जीवन के लिए लाभकारी है। इससे पति-पत्नी के बीच प्यार और समझदारी बढ़ती है और पारिवारिक जीवन में सुख-शांति का वास होता है। जिन कन्याओं का विवाह नहीं हो रहा होता, उनके लिए यह उपाय बहुत लाभकारी होता है। लाल चुनरी और शृंगार सामग्री अर्पित करने से अच्छे रिश्ते और विवाह के अच्छे प्रस्ताव आने शुरू हो जाते हैं।

विज्ञापन

तुलसी का पौधा लगाएं

अगर आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है, तो नवरात्रि खत्म होने से पहले इसे घर के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में जरूर लगाएं। यह दिशा तुलसी की स्थापना के लिए घर में सबसे शुभ मानी जाती है। तुलसी का पौधा इस दिशा में लगाने से घर में सौभाग्य, सुख, समृद्धि और शांति का वास होता है।

इसके अलावा, यह उपाय आपके कामकाज में भी तेजी से बरकत लाता है। ईशान कोण में तुलसी का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और आपके जीवन को खुशहाल बनाता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: इन 3 राशियों के लिए सोना से अधिक लाभकारी है चांदी की चेन, पहनते ही मिलने लगता है मेहनत का फल

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola