Bada Mangal 2024: आज साल का अंतिम बड़ा मंगल है, जो ‘बुढ़वा मंगल’ के नाम से भी प्रसिद्ध है। यह संकटमोचक भगवान हनुमान को समर्पित एक विशेष दिन है। यदि आप भगवान हनुमान के भक्त और साधक हैं, तो आपको उन्हें प्रसन्न करने का यह शुभ मौका बिल्कुल नहीं गंवाना चाहिए। आइए जानते हैं, इस दिन का क्या महत्व है और कौन-से उपाय करने से हनुमानजी शीघ्र प्रसन्न होंगे और आप पर उनकी कृपा बरसेगी।
बड़ा मंगल का महत्व
हिन्दू धर्म में ‘बड़ा मंगल’ या ‘बुढ़वा मंगल’ हर साल केवल ज्येष्ठ महीने में पड़ता है। साल 2024 का पहला बड़ा मंगल 4 जून को था, आज 18 जून को चौथा बड़ा मंगल है। इस दिन हनुमानजी के भक्त और साधक जीवन में उनकी कृपा और आशीर्वाद प्राप्ति के लिए विशेष पूजा और आराधना करते हैं। मान्यता है कि बुढ़वा मंगल के दिन हनुमान जी की साधना से न केवल मनोकामनाएं पूरी होती हैं, बल्कि अभीष्ट फलों के साथ जीवन में साहस, सौभाग्य, समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है।
इसलिए कहते हैं बुढ़वा मंगल
पौराणिक मान्यता के अनुसार, बुढ़वा मंगल की कथा पांडव भाइयों में भीम से जुड़ी है। भीम को अपने बल पर बहुत घमंड था। एक दिन भीम को एक रास्ते पर जाते हुए बूढ़े बंदर के भेष में हनुमानजी मिले, जिनकी पूंछ सड़क के आरपार पर पड़ी थी। शिष्टाचार के कारण भीम ने पूंछ लांघना उचित नहीं समझा और बूढ़े बंदर भेषधारी हनुमानजी से पूंछ हटाने के लिए कहा। हनुमानजी ने भीम से कहा कि वे बूढ़े हो गए हैं, इसलिए वे (भीम) स्वयं पूंछ हटाकर चले जाएं।
भीम ने पूरी ताकत लगा दी, लेकिन उनसे हनुमानजी की पूंछ टस से मस नहीं हुई। इस घटना से भीम का घमंड टूट गया। तब हनुमानजी ने भीम को अपना असली रूप दिखाया और आशीर्वाद दिया। कहते हैं कि यह घटना ज्येष्ठ महीने में मंगलवार को हुई थी। तभी इसे इसे ‘बुढ़वा मंगल’ कहा जाता है। बता दें, भीम भगवान हनुमान के अनुज थे, क्योंकि दोनों पवन-पुत्र हैं।
हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
1. हनुमानजी परम रामभक्त हैं, इसलिए यह उपाय उनको शीघ्र प्रसन्न कर देगा। आज 11 पान के पत्तों पर राम नाम लिखें और फिर उन पत्तों पर लड्डू रखकर मंदिर जाकर हनुमानजी को अर्पित करें। इसके बाद, वहीं हनुमान चालीसा का पाठ करें।
2. यदि आपके काम रुके हुए हैं, तो हनुमान जी की कृपा से हर काम बनने लगेंगे। आज बड़ा मंगल के दिन 125-125 ग्राम गुड़ और भुना चना और 11 तुलसी पत्र हनुमान जी को अर्पित कर अपनी समस्या बताएं और प्रार्थना करें।
3. हनुमान जी को बूंदी के 5 लड्डू, 5 लौंग और 5 बताशे अर्पित करें। कम-से-कम एक बार श्रीराम स्तुति का पाठ करने एक बाद 5 बार संकटमोचन हनुमानाष्टक का पाठ करें। आज इस उपाय से सारे संकट और बाधाएं समाप्त हो जाएंगी।
ये भी पढ़ें: 5 तरीकों से करें शिवलिंग की पूजा, दूर होंगी जीवन की 5 बड़ी समस्याएं
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: रात में ठीक से नहीं सो पाएं, तो करें ये वास्तु उपाय, आएगी सुकून की नींद
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
17 hrs agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
18 hrs agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
20 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की आरती और चालीसा, यहां पढ़ें लिरिक्स
20 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
21 hrs agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
1 day agoआज शाम किस समय जलाएं यम का दीपक? जानिए यम दीपम का महत्व
1 day agoधनतेरस पर आर्थिक लाभ के लिए करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
1 day agoआज धनतेरस पर करें कुबेर देव की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines