आज शनिवार 12 अप्रैल, 2025 को चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि है और हर साल की तरह आज के दिन पूरी निष्ठा, भक्ति और निष्ठा के साथ हनुमान जयंती मनाई जा रही है। आज के दिन भक्त और साधक परम रामभक्त हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए अनेक उपाय किए जाते हैं। आपको बता दें कि इस वर्ष हनुमान जयंती शनिवार को पड़ने के कारण यह दिन इन उपायों के लिए विशेष रूप से शुभ माना गया है।
हनुमान जयंती पर लाल किताब के कुछ खास और सिद्ध उपाय करने से जीवन में आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और ग्रहों की नकारात्मक ऊर्जा शांत होती है। आइए जानते हैं, लाल किताब के 3 उपाय, जिसे करने से व्यक्ति को कर्ज मुक्ति और ग्रहों के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है।
ये भी पढ़ें: घर के मुख्य द्वार की ये 8 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, रुक सकती है घर की बरकत; जानें आसान उपाय
चमेली तेल और सिंदूर के उपाय
हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान जी की मूर्ति पर चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर चढ़ाएं। फिर वहीं पर चमेली तेल का दीपक हनुमान जी के सामने जलाएं। इस उपाय से शनि और मंगल ग्रह का अशुभ प्रभाव कम होता है और कर्ज से मुक्ति मिलने का मार्ग बनता है।
गुड़-चना का दान और बजरंग बाण का पाठ
हनुमान जयंती के दिन लाल कपड़े में 400 ग्राम गुड़ और चना बांधकर किसी गरीब व्यक्ति या मंदिर के पुजारी को दान करें। इसके बाद एकांत में बैठकर बजरंग बाण का पाठ करें। इससे जीवन में आने वाली वित्तीय बाधाएं और धन से जुड़े संकट समाप्त होते हैं और आत्मविश्वास बढ़ता है। धन आगमन के नए रास्ते खुलते हैं।
लाल झंडा चढ़ाएं
हनुमान जयंती के दिन किसी हनुमान मंदिर में लाल रंग का नया झंडा चढ़ाएं और उसी दिन कम से कम 108 बार ‘श्री राम’ नाम का जप करें। आप चाहें राम नाम की 11 माला भी कर सकते हैं, जो काफी लाभकारी है। इस उपाय से हनुमान जी की कृपा जल्दी प्राप्त होती है और सालभर धन, सफलता और सुरक्षा बनी रहती है।
आपको बता दें, लाल किताब के ये खास उपाय शनिवार को करने से इनका प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है, और इस बार हनुमान जयंती शनिवार को ही है, जो इसे और भी शुभ बना रहा है। उपाय करते समय मन में नकारात्मक विचार न लाएं, श्रद्धा और विश्वास से करें।
ये भी पढ़ें: सावधान! कहीं आप भी तो खुला नहीं छोड़ते ये 5 चीजें, पीछा नहीं छोड़ती है दुर्भाग्य और दरिद्रता
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
बैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
4 hrs agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
7 hrs agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
8 hrs agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
9 hrs agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
13 hrs agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
1 day agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
1 day agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
1 day agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines