Lal Kitab ke Upay: हनुमान जयंती पर आज करें लाल किताब के ये 3 उपाय, पूरे साल नहीं होगी धन की दिक्कत

Lal Kitab ke Upay: हर साल चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जयंती मनाई जाती है, जो आज 12 अप्रैल, शनिवार को पड़ रही है। इस दिन लाल किताब के 3 उपाय करने से व्यक्ति को कर्ज मुक्ति और ग्रहों के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं, ये 3 प्रभावशाली उपाय क्या हैं?

lal-kitab-upay-today-on-hanuman-jayanti
विज्ञापन

आज शनिवार 12 अप्रैल, 2025 को चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि है और हर साल की तरह आज के दिन पूरी निष्ठा, भक्ति और निष्ठा के साथ हनुमान जयंती मनाई जा रही है। आज के दिन भक्त और साधक परम रामभक्त हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए अनेक उपाय किए जाते हैं। आपको बता दें कि इस वर्ष हनुमान जयंती शनिवार को पड़ने के कारण यह दिन इन उपायों के लिए विशेष रूप से शुभ माना गया है।

हनुमान जयंती पर लाल किताब के कुछ खास और सिद्ध उपाय करने से जीवन में आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और ग्रहों की नकारात्मक ऊर्जा शांत होती है। आइए जानते हैं, लाल किताब के 3 उपाय, जिसे करने से व्यक्ति को कर्ज मुक्ति और ग्रहों के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है।

विज्ञापन

चमेली तेल और सिंदूर के उपाय

हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान जी की मूर्ति पर चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर चढ़ाएं। फिर वहीं पर चमेली तेल का दीपक हनुमान जी के सामने जलाएं। इस उपाय से शनि और मंगल ग्रह का अशुभ प्रभाव कम होता है और कर्ज से मुक्ति मिलने का मार्ग बनता है।

गुड़-चना का दान और बजरंग बाण का पाठ

हनुमान जयंती के दिन लाल कपड़े में 400 ग्राम गुड़ और चना बांधकर किसी गरीब व्यक्ति या मंदिर के पुजारी को दान करें। इसके बाद एकांत में बैठकर बजरंग बाण का पाठ करें। इससे जीवन में आने वाली वित्तीय बाधाएं और धन से जुड़े संकट समाप्त होते हैं और आत्मविश्वास बढ़ता है। धन आगमन के नए रास्ते खुलते हैं।

विज्ञापन

लाल झंडा चढ़ाएं

हनुमान जयंती के दिन किसी हनुमान मंदिर में लाल रंग का नया झंडा चढ़ाएं और उसी दिन कम से कम 108 बार ‘श्री राम’ नाम का जप करें। आप चाहें राम नाम की 11 माला भी कर सकते हैं, जो काफी लाभकारी है। इस उपाय से हनुमान जी की कृपा जल्दी प्राप्त होती है और सालभर धन, सफलता और सुरक्षा बनी रहती है।

आपको बता दें, लाल किताब के ये खास उपाय शनिवार को करने से इनका प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है, और इस बार हनुमान जयंती शनिवार को ही है, जो इसे और भी शुभ बना रहा है। उपाय करते समय मन में नकारात्मक विचार न लाएं, श्रद्धा और विश्वास से करें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ