Maa Laxmi Aarti Niyam: सनातन धर्म के लोगों के लिए खुशियों के प्रतीक दिवाली के पर्व का खास महत्व है। इस दिन लोग भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं। साथ ही घरों को दीयों, फूलों और लाइटों से सजाते हैं। दिवाली के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष विधान है। मान्यता है कि जो लोग इस दिन सच्चे मन से मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं, उनके जीवन में सदा खुशहाली, धन, वैभव, सुख और शांति का वास रहता है।
दिवाली पर कई लोग देवी-देवताओं की पूजा करने के बाद उनकी आरती भी करते हैं। लेकिन माना जाता है कि दिवाली पर माता लक्ष्मी की आरती नहीं करनी चाहिए। चलिए जानते हैं दिवाली पर क्यों मां लक्ष्मी की आरती नहीं करनी चाहिए।
क्या आप भी करते हो लक्ष्मी जी की आरती?
धार्मिक मान्यता के अनुसार, दिवाली पर धन की देवी मां लक्ष्मी की आरती नहीं करनी चाहिए। पूजा करने के बाद यदि अंत में आप माता लक्ष्मी की आरती करते हैं, तो माना जाता है कि आप उन्हें विदाई का संकेत दे रहे हैं। ऐसे में वो उस घर में वास नहीं करती हैं और वहां से चली जाती हैं। मान्यता है कि जिन लोगों के घर में मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है, उन्हें जीवनभर पैसों की कमी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा घर में सुख-शांति और खुशहाली का भी वास नहीं होता है।
इसलिए दिवाली पर मां लक्ष्मी की आरती करने की जगह केवल उनकी पूजा करनी चाहिए। हालांकि कुछ लोग इस बात को केवल मिथ मानते हैं और दिवाली पर मां लक्ष्मी की आरती करते हैं। दिवाली पूजन के दौरान केवल भगवान गणेश और विष्णु जी की ही आरती करनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- Shukra Gochar 2024: दिवाली से पहले इन 3 राशियों पर होगी पैसों की बारिश! शुक्र ने किया गोचर
मां लक्ष्मी की पूजा से जुड़े नियम
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा करते समय अपना मुख उत्तर या पूर्व दिशा की ओर करना शुभ होता है।
- मां लक्ष्मी की पूजा के लिए जलाए गए दीपक को पूर्व दिशा की ओर रखना चाहिए।
- माता लक्ष्मी को सिंदूर, मोली, फल, मिठाई, गंगाजल, पान, सुपारी और इलायची आदि चीजें जरूर अर्पित करनी चाहिए।
- धन की देवी की पूजा करने से पहले शंख या घंटी जरूर बजानी चाहिए। ये संकेत है कि आप मां लक्ष्मी का आह्वान कर रहे हो।
ये भी पढ़ें- Mangal Gochar 2024: मंगल गोचर से पहले चमकी 3 राशियों की किस्मत, धनतेरस पर धनवान बनना तय!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
गरीबी का कारण बनती है पूजा से जुड़ी गलतियां, इन 5 चीजों को जमीन पर ना रखें
8 hrs agoकरवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
11 hrs agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
12 hrs agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
13 hrs agoकार्तिक माह में क्यों खास है तुलसी पूजा? जानिए महत्व और नियम
15 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
1 day agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
1 day agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
1 day agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines