---विज्ञापन---

Religion angle-right

Diwali 2024: दिवाली पर 12 राशियों को होगा धन लाभ! राशि अनुसार दें गिफ्ट

Diwali Gift Ideas: दिवाली के पर्व को खास बनाने के लिए लोग अपने दोस्तों व परिजनों को गिफ्ट देकर बधाई देते हैं। चलिए जानते हैं राशि अनुसार किन-किन चीजों को गिफ्ट में देना शुभ होता है।

---विज्ञापन---

Diwali Gift Ideas: खुशियों के प्रतीक दिवाली को मेलजोल बढ़ाने का त्योहार माना जाता है। देशभर में 31 अक्टूबर 2024 को दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन लोग भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं। साथ ही अपने घर व दुकानों को लाइटों, फूलों और दीपों से सजाते हैं। इसी के साथ दिवाली पर गिफ्ट देने की परंपरा भी बहुत पुरानी है। लोग अपने दोस्तों व परिजनों को मिठाई, फल, चॉकलेट और बर्तन आदि गिफ्ट के रूप में देते हैं।

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि यदि कोई व्यक्ति अपनी राशि अनुसार दिवाली पर अपने दोस्तों व परिजनों को गिफ्ट देता है, तो इससे उनके घर में बरकत होती है। मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से पैसों की कमी का भी सामना नहीं करना पड़ता है। चलिए जानते हैं दिवाली पर किन-किन चीजों को गिफ्ट में देना आपके लिए शुभ रहेगा।

---विज्ञापन---

मेष राशि

दिवाली पर मेष राशि के जातक अपने दोस्तों या परिजनों को शीशे या क्रिस्टल से बनी चीजें दे सकते हैं। इससे आपके रिश्तों में मिठास आएगी। साथ ही घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

वृषभ राशि

दिवाली पर यदि वृषभ राशि के जातकों को माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त करनी है, तो वो अपने दोस्तों व परिजनों को मिठाई गिफ्ट में जरूर दें। मिठाई के अलावा दीपक या मोमबत्तियां देना भी शुभ रहेगा।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

यदि आपके जीवन में बार-बार परेशानियों का आगमन हो रहा है, तो दिवाली पर अपने परिजनों को बर्तन उपहार में जरूर दें। इससे आपका करियर रफ्तार पकड़ेगा। साथ ही पैसों की कमी से छुटकारा मिलने की भी संभावना है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक अपने दोस्तों व परिजनों को इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स गिफ्ट में जरूर दें। इससे आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। साथ ही करियर में ऊंचा मुकाम हासिल हो सकता है।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

दीपक, मोमबत्तियां या कोई भी सुगंधित चीज सिंह राशि के जातक उपहार में दे सकते हैं। इससे आपके उनके संग संबंध मधुर होंगे। साथ ही घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

कन्या राशि

फल और मिठाई को दिवाली पर गिफ्ट के रूप में देना कन्या राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। इससे आपकी आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। साथ ही सेहत में भी सुधार होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को गिफ्ट में कपड़े देना शुभ रहेगा। इससे कुंडली में मौजूद उच्च ग्रह शांत होंगे। साथ ही आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है।

वृश्चिक राशि

दिवाली पर वृश्चिक राशि के लोग अपने दोस्तों व परिजनों को ब्यूटी प्रोडक्ट्स दे सकते हैं। ब्यूटी प्रोडक्ट्स को गिफ्ट में देने से आपके संबंध उनके साथ मजबूत होंगे।

---विज्ञापन---

धनु राशि

सजावट से जुड़ी चीजें धनु राशि के लोग अपने दोस्तों व परिजनों को उपहार के रूप में दे सकते हैं। इससे आपको पैसों की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। साथ ही आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा।

मकर राशि

चांदी के बर्तन मकर राशि के लोग गिफ्ट के रूप में अपने दोस्तों व परिजनों को दे सकते हैं। इससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। साथ ही करियर में आ रही परेशानियों से भी छुटकारा मिलने की संभावना है।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

फल, मिठाई और खाने का कोई भी सामान कुंभ राशि के जातक अपने दोस्तों व परिजनों को गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

मीन राशि

दिवाली पर मीन राशि के जातक अपने दोस्तों व परिजनों को फल गिफ्ट में जरूर दें। इससे कुंडली में मौजूद कमजोर ग्रह की स्थिति मजबूत होगी। साथ ही मानसिक और शारीरिक समस्याओं से भी मुक्ति मिलने की संभावना है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Zodiac Signs: दिवाली से पहले इन 3 राशियों की पैसों से भरेगी झोली! मंगल-चंद्र गोचर से बना नीचभंग राजयोग

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 27, 2024 01:11 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola