हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Diwali Puja Samagri List: आज दिवाली पूजा के लिए किन-किन चीजों की पड़ेगी जरूरत, यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट

Diwali 2026: आज 8 नवंबर 2026 दिन रविवार को दिवाली का पर्व मनाया जा रहा है. दिवाली के अवसर पर लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा की जाती है. आज लक्ष्मी-गणेश पूजन के लिए जरूरी सामग्री लिस्ट के बारे में यहां जानें.

विज्ञापन
आज दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश पूजा के लिए सामग्री लिस्ट के बारे में यहां जान सकते हैं. (Photo Credit - AI)

Diwali 2026 Puja Samagri List: हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक दिवाली का पर्व आज 8 नवंबर को मनाया जा रहा है. दिवाली के पावन अवसर पर मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दिवाली की पूजा पूरी विधि-विधान और संपूर्ण पूजन सामग्री के साथ करने से आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं. ऐसा करने से देवी लक्ष्मी और गणेश जी की कृपा से घर में सुख, शांति और धन-धान्य का वास होता है.

आज दिवाली के अवसर पर शाम के समय लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा की जाती है. आपको पूजा के लिए कई चीजों की जरूरत होगी. संपूर्ण सामग्री के साथ ही आप पूजा अनुष्ठान कर सकते हैं. आप विधि-विधान से मां लक्ष्मी की आराधना करके आर्थिक परेशानियां को दूर कर सकते हैं ऐसा करने से परिवार पर देवी-देवताओं की कृपा बनी रहेगी. आपको आज पूजन के लिए किन-किन सामग्रियों की आवश्यकता होगी. आइये इसके बारे में जानते हैं.

दिवाली पूजा के लिए जरूरी सामग्री लिस्ट

  • लकड़ी की चौकी/
  • लाल या पीला नया कपड़ा
  • बैठने के लिए आसन
  • लक्ष्मी-गणेश जी और हनुमान जी की प्रतिमा
  • तांबे या पीतल का लोटा या कलश
  • नारियल यानी श्रीफल
  • कलश पर रखने के लिए जटा वाला नारियल
  • आम या अशोक के पत्ते
  • चांदी का सिक्का
  • गंगाजल और शुद्ध जल
  • रोली, कुमकुम, हल्दी और चंदन
  • अक्षत (साबुत चावल)

ये भी पढ़ें – Kuber Dev Aarti Chalisa: आज धनतेरस पर करें कुबेर देव की आरती और चालीसा का पाठ, यहां पढ़ें संपूर्ण लिरिक्स

विज्ञापन
  • मौली कलावा
  • सिंदूर, अबीर और केसर
  • भगवान गणेश जी के लिए जनेऊ
  • मां लक्ष्मी जी के वस्त्र व चुनरी
  • कमल का फूल
  • गेंदे व गुलाब के ताजे फूल और माला
  • पान के पत्ते, सुपारी और लौंग-इलायची
  • दुर्वा घास
  • शुद्ध देसी घी और सरसों का तेल या तिल का तेल
  • मिट्टी का बड़ा दीपक
  • 11 या 21 मिट्टी के छोटे दीपक
  • रुई की बत्ती
  • धूपबत्ती, अगरबत्ती और कपूर
  • प्रसाद के लिए फल और मिठाई

आप आज शाम की पूजा के लिए इन सभी जरूरी सामग्री को एकत्रित कर लें. आज शाम को पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 5 बजकर 54 मिनट से लेकर 7 बजकर 50 मिनट तक रहेगा. इस शुभ मुहूर्त में आप पूजा-अर्चना कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola