हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Diwali 2026: दिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? यहां जानिए धार्मिक कारण

Diwali 2026: दिवाली आने से पहले लोग अक्सर घर की साफ-सफाई में लग जाते हैं. ऐसे में लोगों के मन में सवाल आता है कि, दिवाली से पहले ही सफाई क्यों की जाती है?

विज्ञापन
दिवाली का त्योहार आने से पहले लोग घरों की अच्छे से साफ-सफाई करते हैं. (Photo Credit - AI)

Diwali 2026 Home Cleaning Importance: दिवाली का त्योहार आने से कई दिनों पहले घरों में तैयारियों शुरू हो जाती है. दिवाली से पहले लोग घर की अच्छे से साफ-सफाई करते हैं. कई लोग घरों में पेंटिंग करते हैं और नई चीजें खरीद कर लाते हैं. दिवाली पर लोग घर की सफाई करने के साथ ही अच्छे से सजाते हैं. लाइटों और फूलों से घर को सजाते हैं. हिंदू धर्म में कई बड़े त्योहार आते हैं, लेकिन सफाई अक्सर लोग दिवाली से पहले ही करते हैं. इसके पीछे क्या कारण हैं आइये इसके बारे में जानते हैं.

दिवाली 2026

दिवाली का पर्व हर साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है. इस साल दिवाली 8 नवंबर को मनाई जा रही है. 8 नवंबर को दिवाली है, ऐसे में लोगों ने घर की सफाई करना शुरू कर दिया है. आप यहां दिवाली पर सफाई करने के महत्व और इसके कारण के बारे में जान सकते हैं.

मां लक्ष्मी का आगमन

विज्ञापन

दिवाली का दिन मां लक्ष्मी का आगमन और उनकी पूजा के लिए खास होता है. दिवाली पर्व पर मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां लक्ष्मी स्वच्छ जगह पर वास करती हैं. इसी कारण मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए पूरी तरह स्वच्छता कर सकारात्मक माहौल तैयार किया जाता है. यह एक कारण है कि, दिवाली से पहले घर की अच्छे से साफ-सफाई करते हैं.

ये भी पढ़ें – Dhanteras 2026: धनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी से मिल सकती है मुक्ति

विज्ञापन

प्रभु श्रीराम की वनवास से वापसी

दिवाली का दिन भगवान राम, भाई लक्ष्मण और माता सीता के वनवास से लौटने की खुशी में मनाया जाता है. भगवान राम कार्तिक माह की अमावस्या को वनवास से अयोध्या वापस आए थे. इस दिन अयोध्यावासियों ने पूरी अयोध्या को फूलों और दीयों से दुल्हन की तरह सजाया था. यह भी एक कारण है कि, दिवाली पर्व पर लोग घर की सफाई करते हैं और घरों को अच्छे से सजाते हैं.

विज्ञापन

मानसून के बाद सफाई

दिवाली का पर्व मानसून खत्म होने के बाद सर्दियों की शुरुआत के समय मनाया जाता है. मानसून में बारिश के दौरान और इसके बाद घर में नमी, सीलन और गंदगी हो जाती है. ऐसे में इसके बाद घर को अच्छे से साफ किया जाता है. ऐसा में सभी बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं. इससे बीमारियों का खतरा कम होता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola