Diwali Lucky Signs: धनतेरस से 5 दिवसीय पर्व की शुरुआत हो गई है. आज यानी 20 अक्टूबर 2025, वार सोमवार को दिवाली का पर्व मनाया जा रहा है. दिवाली के दिन बुद्धि के दाता भगवान गणेश और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है. साथ ही घर में दीपक जलाए जाते हैं. मान्यता है कि जिन लोगों के ऊपर लक्ष्मी-गणेश जी की कृपा होती है, उन्हें जीवन में बहुत जल्दी सफलता मिलती है. साथ ही धन की कमी, खराब सेहत और गृह क्लेश आदि समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है. हालांकि, देवी-देवता भी अपने भक्तों को समय-समय पर शुभ-अशुभ शुभ संकेत देते हैं.
आज हम आपको शास्त्रों में बताई गई उन 11 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो यदि दिवाली के दिन किसी व्यक्ति को दिखाई देती हैं तो काफी शुभ होता है. इससे न सिर्फ घर में बरकत होती है, बल्कि जल्द ही कोई गुड न्यूज भी सुनने को मिल सकती है.
दिवाली पर कौन-सी चीजें देती हैं शुभ संकेत?
- उल्लू
- छिपकली
- छछूंदर
- हाथी
- गौरया
- बिल्ली
- घर के आस-पास साधु-संतों का दिखना
- घर में गाय का आना
- कमल का फूल
- काली चींटियां
- दीपक की लौ का टिमटिमाना
धार्मिक मान्यता के अनुसार, दिवाली के दिन इन 11 चीजों का दिखना बेहद शुभ होता है. ये संकेत है कि मां लक्ष्मी आपसे खुश हैं और वो आपकी हर कदम पर रक्षा करेंगी.
ये भी पढ़ें- Mahayuti 2025 Rashifal: दिवाली के बाद चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, तुला राशि में बनेगी बुध-सूर्य-चंद्र की महायुति
दिवाली पर किन चीजों का सपना आना है शुभ?
दिवाली के दिन यदि आपको सपने में मां लक्ष्मी की छवि, पैसों की बारिश, उल्लू, बिल्ली या छिपकली दिखाई देती है तो उसे काफी शुभ माना जाता है. ये संकेत है कि आपको जल्द माता रानी की कृपा से कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिलेगी. वहीं, अगर आप किसी समस्या का सामना कर रहे हैं तो वो भी दूर हो सकती है.
इसके अलावा सपने में अपने घर में साधु-संतों को आना या मांगलिक कार्यक्रम का होते हुए दिखाई देना भी शुभ संकेत है. इसका अर्थ है कि जल्द आपके घर में कोई आयोजन होने वाला है.
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: 20 अक्टूबर को दिवाली पर इन 5 राशियों के रिश्ते में घुलेगा प्यार, कम होंगी दूरियां
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
48 mins agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
2 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
3 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
19 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
20 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
23 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines