Diwali 2024: दिवाली पर्व का हिन्दू धर्म में विशेष महत्त्व है। इस दिन लोग माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए, माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा करते हैं। शास्त्रों के अनुसार दिवाली के दिन माता लक्ष्मी धरतीलोक पर मौजूद होती हैं। जो भी भक्त उनकी पूजा पूरी विधि-विधान से करता है, वह उसके घर में निवास करने लगती हैं। लेकिन जो लोग ये 6 काम भूल से भी करते हैं उनसे माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।
1. पैसों का न करें लेन देन
अक्सर लोग ज्ञान के आभाव में दिवाली जैसे पर्व के दिन भी पैसों के लेन-देन का काम करते हैं। वास्तुशास्त्र कहता है कि दिवाली के दिन न तो किसी को पैसे देने चाहिए और न ही किसी से पैसे लेने चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। साथ ही अगर आप दिवाली के दिन किसी के साथ लेन-देन करते हैं तो भाग्य बट जाता है। इतना ही नहीं, ऐसा करने से आर्थिक संकट भी आ सकता है। इसलिए दिवाली के दिन पैसों के लेन-देन से बचें।
2. भूलकर भी न लगाएं झाड़ू
दिवाली के दिन अगर कोई शाम के समय घर में झाड़ू लगाता है तो, माता लक्ष्मो उसके घर से चली जाती हैं। ऐसा माना जाता है कि दिवाली के दिन शाम के समय झाड़ू लगाने से माता लक्ष्मी का अपमान होता है। हिन्दू शास्त्रों में झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक बताया गया है। इतना ही नहीं दिवाली के दिन भूलकर भी झाड़ूओं को पैर भी न लगाएं। झाड़ू को पैर लगाने से भी माता लक्ष्मी रूठ जाती हैं। यदि कोई ऐसा करता है तो उसे धन की समस्याओं से जूझना पड़ता है।
3. इन लोगों का भूलकर भी न करें अपमान
शास्त्र कहता है कि दिवाली दिन यदि कोई भूल से भी किसी स्त्री या अपने माता-पिता का अपमान करता है तो उसे काफी नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसा करने से माता लक्ष्मी सदा के लिए घर से चली जाती हैं। दिवाली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। हिन्दू धर्म में स्त्रियों को लक्ष्मी का ही रूप माना गया है। ऐसे में यदि कोई दिवाली के दिन स्त्रियों को अपमानित करता है तो वह आर्थिक रूप से कमजोर हो जाता है। इसलिए यदि आप माता लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो, दिवाली के दिन न तो किसी स्त्री को सताएं और न ही अपने माता-पिता का दिल दुखाएं।
4. सूर्योदय के पहले उठें
शास्त्रों के अनुसार दिवाली के दिन सूर्योदय से पहले उठ जाना चाहिए। यदि कोई दिवाली के दिन सूर्योदय के बाद सो कर उठता है तो , उसे माता लक्ष्मी का आशीर्वाद नहीं मिलता। इसलिए दिवाली के दिन सुबह जल्दी उठें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
5. घर को न रखें गंदा
शास्त्रों के अनुसार माता लक्ष्मी उसी घर में वास करती हैं. जहां साफ-सफाई का ध्यान रखा जाता है। जिस घर में गंदगी होती है, वहां माता लक्ष्मी कभी नहीं आती हैं। इसलिए यदि आप दिवाली के दिन माता लक्ष्मी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो, दिवाली से पहले ही अपने घर की सफाई अवश्य कर लें।
6. भूल से बाल न कटवाएं
दिवाली के दिन भूलकर भी बाल, दाढ़ी या नाखून नहीं काटना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि दिवाली के दिन ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और घर में दरिद्रता आ जाती है।
ये भी पढ़ें- Diwali 2024: दिवाली से पहले घर-दुकान में कराएं ये रंग, खुशियों और धन की साथ में होगी बरसात!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
गरीबी का कारण बनती है पूजा से जुड़ी गलतियां, इन 5 चीजों को जमीन पर ना रखें
3 hrs agoकरवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
7 hrs agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
8 hrs agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
9 hrs agoकार्तिक माह में क्यों खास है तुलसी पूजा? जानिए महत्व और नियम
11 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
1 day agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
1 day agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
1 day agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines