Dhirendra Shastri Viral Video: मंगल दोष को लेकर लोगों के मन में अक्सर डर और चिंता बनी रहती है। माना जाता है कि कुंडली में मंगल दोष होने से विवाह में देरी, वैवाहिक जीवन में समस्याएं, गुस्सा, और कई बार जीवन में अस्थिरता आ सकती है। ऐसे में बहुत से लोग इससे छुटकारा पाने के लिए न जाने कितने उपाय करते हैं, लेकिन कोई असर नहीं होता। तो आइए जानते हैं बागेश्वर धाम सरकार, पंडित धीरेंद्र शास्त्री का मंगल दोष से मुक्ति पाने के लिए कुछ आसान और प्रभावशाली उपाय, जिन्हें अपनाकर जीवन में सुख-शांति लाई जा सकती है।
यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल दोष है तो उसे उज्जैन में भगवान शंकर का स्थान मंगलनाथ जाना चाहिए। उज्जैन में क्षिप्रा नदी के पास स्थित इस मंदिर में भात (चावल) का प्रसाद चढ़ता है। व्यक्ति को वहां जाकर चावल का प्रसाद चढ़ाना चाहिए और अभिषेक करना चाहिए। यदि संभव हो तो यह कार्य दो बार करवाना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली का मंगल दोष मिट जाता है। इसके साथ ही आपके जीवन की परेशानियों का अंत भी हो जाता है।
मंगलनाथ मंदिर
मंगलनाथ मंदिर, मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में स्थित एक प्राचीन और प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है, जो मंगल ग्रह के जन्म स्थान के रूप में जाना जाता है। यह मंदिर महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के समीप क्षिप्रा नदी के तट पर स्थित है। मान्यता है कि यहीं पर भगवान शिव ने मंगल ग्रह को उत्पन्न किया था, इसलिए इसे मंगल ग्रह का जन्म स्थान माना जाता है।
इस मंदिर में विशेष रूप से उन लोगों की भीड़ रहती है जो मंगल दोष या कुंडली के अशुभ प्रभावों से परेशान होते हैं। यहां विशेष पूजा, मंगल ग्रह की शांति के लिए हवन और अभिषेक किए जाते हैं। मंगलवार के दिन इस मंदिर में विशेष भीड़ होती है, क्योंकि यह दिन मंगल ग्रह को समर्पित होता है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी यह स्थान अति विशिष्ट है, क्योंकि कहा जाता है कि यहां से प्राचीन समय में खगोलविद आकाशीय गणनाएं करते थे। यह मंदिर श्रद्धा, ज्योतिष और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम है।
ये भी पढ़ें- क्या आपकी कुंडली में मंगल है कमजोर? करें ये उपाय, हो सकता है बदलाव
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है
संबंधित खबरें
पैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
11 hrs agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
13 hrs agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
14 hrs agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
15 hrs agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
16 hrs agoआज है महर्षि वाल्मीकि जयंती, जानिए महत्व और उनके जीवन से जुड़ी बातें
18 hrs agoवास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटाएं
1 day agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoछिपाकर रखनी चाहिए ये 5 बातें, अपनों को बताने से भी बचें, वरना पछताएंगे
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines