Dhanteras Upay: खुशियों के प्रतीक दिवाली के पर्व को हिंदुओं का प्रमुख त्योहार माना जाता है। इस दिन लोग देवी-देवताओं की पूजा करने के साथ-साथ पटाखे जलाते हैं। साथ ही अपने घर व दुकान को लाइटों, फूलों और दीपकों से सजाते हैं। दीवाली पर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है।
धनतेरस पर धन की देवी मां लक्ष्मी, धन के देवता कुबेर और आयुर्वेद के देवता धन्वंतरि जी की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। साथ ही सोना-चांदी और बतर्न खरीदना शुभ माना जाता है। इसके अलावा धनतेरस के दिन चुपचाप एक प्रभावशाली उपाय को करना काफी फायदेमंद हो सकता है। इससे साधक को देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होगी। साथ ही जीवनभर जेब पैसों से भरी रहेगी। चलिए जानते हैं धनतेरस की रात के उसी प्रभावशाली उपाय के बारे में।
धनतेरस का गुप्त उपाय
धनतेरस की रात यम के नाम का दीपक जरूर जलाएं, जिसे घर के मुख्य द्वार के पास रखा जाता है। यदि आप धनतेरस पर यम के नाम का दीपक जला रहे हैं, तो उसे थोड़ा बड़ा लें। दीपक को सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए। घर के मुख्य द्वार के पास पहले थोड़े से चावल या गेहूं रखें। फिर उसके ऊपर दीया रखें। दीपक के अंदर सरसों का तेल भरें और बत्ती लगाएं। माचिस से बत्ती जलाएं और रातभर उसे वहीं पर जला रहने दें। दीपक को जलाने के बाद उसे अपनी जगह से दोबारा नहीं हटाना चाहिए और न ही पीछे मुड़कर देखना चाहिए।
ये भी पढ़ें- Dhanteras 2024: धनतेरस पर इस शुभ मुहूर्त में करें लक्ष्मी-कुबेर और धन्वंतरि जी की पूजा, जानें सही समय
अगले दिन उस दीपक को घर के अंदर लेकर नहीं आए, बल्कि दीपक और चावल या गेहूं को उठाकर किसी बैग में रख लें और उसे किसी चौराहे पर रख आएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, यदि ये उपाय आप चुपचाप सच्चे मन से करते हैं, तो यकीनन ही आपके घर में धन की देवी माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर जी का वास होगा। देवी-देवताओं के आशीर्वाद से जीवन में कभी भी आपको पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसी के साथ घर-परिवार में खुशहाली, सुख-शांति, वैभव और यश का वास होगा।
2024 में धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?
29 अक्टूबर 2024 यनी धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी और धन्वंतरि जी की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम में 06 बजकर 30 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 12 मिनट तक है। जबकि कुबेर जी की पूजा शाम में 7 बजकर 15 मिनट से रात 8 बजकर 25 मिनट के बीच करनी शुभ रहेगी।
ये भी पढ़ें- Diwali 2024: 31 अक्टूबर या 1 नवंबर? कब है दिवाली, जानें लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
3 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
19 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
21 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
21 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
22 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
1 day agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
1 day agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines