Dhanteras 2026: पांच दिवसीय दिवाली पर्व का आरंभ धनतेरस के साथ होता है. धनतेरस का दिन आर्थिक लाभ पाने के उपायों को करने के लिए बेहद खास होता है. धनतेरस पर कई उपायों को करने से मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की कृपा से धन-धान्य की प्राप्ति होती है. धनतेरस पर तिजोरी से जुड़े कई उपायों को कर सकते हैं. इन उपायों को करने से धन की देवी मां लक्ष्मी और कुबेर देवता का आशीर्वाद मिलता है. इन उपायों को करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है. इसके साथ ही आर्थिक स्थिति बेहतर होती है.
धनतेरस पर जरूर करें ये उपाय
हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल धनतेरस 6 नवंबर को है. धनतेरस को धन त्रयोदशी के नाम से भी जानते हैं. बता दें कि, धनतेरस पर सोना-चांदी, वाहन, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना शुभ होता है. आइये धनतेरस पर्व पर खरीदारी करने के अलावा किए जाने वाले उपायों के बारे में जानते हैं.
चांदी के लक्ष्मी-गणेश
धनतेरस पर अपने सामर्थ्य के अनुसार, चांदी के लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा खरीदकर लाएं. आप धनतेरस पर मां लक्ष्मी और गणेश जी की प्रतिमा की पूजा करें. इसके बाद चांदी के लक्ष्मी-गणेश जी को तिजोरी में स्थापित करें. इस उपाय को करने से पैसों की तंगी दूर होगी. मां लक्ष्मी की कृपा से आपकी तिजोरी भरी रहेगी.
कुबेर यंत्र या श्रीयंत्र
हिंदू धर्म में देवी-देवताओं की शक्तियों या ऊर्जा को केंद्रित करने के लिए उनसे जुड़े यंत्र की पूजा की जाती है. आप कुबेर यंत्र या श्रीयंत्र को घर ला सकते हैं. आप तिजोरी में श्रीयंत्र या कुबेर यंत्र रख सकते हैं. इसे अत्यंत शुभ माना जाता है.
ये भी पढ़ें – Dhanteras 2026: धनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है इनका धार्मिक महत्व?
गोमती चक्र का उपाय
हिंदू धर्म में गोमती चक्र को साक्षात माता लक्ष्मी का रूप माना जाता है. इसे घर लाने और तिजोरी में रखने से लाभ मिलता है. आप 11 गोमती चक्र को मां लक्ष्मी के चरणों में रखकर पूजा करें. इसके बाद इन्हें लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें. इससे आपके जीवन में धन-धान्य की कमी नहीं होगी.
हल्दी की गांठ
आर्थिक लाभ पाने और तंगी से छुटकारा पाने के लिए हल्दी की गांठ का उपाय कर सकते हैं. आप 4-5 हल्दी की गांठ कपड़े में बांधकर इसे घर की तिजोरी में रखें. ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है.
सुपारी का उपाय
हिंदू धर्म में सुपारी को श्रीफल का दर्जा दिया गया है. पूजा-पाठ में अक्सर आपने सुपारी का इस्तेमाल देखा होगा. आप धनतेरस पर तिजोरी में सुपारी रखने का उपाय कर सकते हैं. आप पूजा में इस्तेमाल होने वाली सुपारी को तिजोरी में रखें. इससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले क्यों की जाती है घर डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 hr agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
19 hrs agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
20 hrs agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
1 day agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
1 day agoअहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
1 day agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
2 days agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
2 days agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines