Dhanteras 2024: धनतेरस के दिन खरीद लाएं 10 रुपये की यह एक चीज, बदल जाएगी किस्मत!

Dhanteras 2024: किसी शास्त्र में यह नहीं लिखा है कि धनतेरस पर सोना-चांदी जैसी महंगी वस्तुएं घर लाने से ही मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इस दिन आप 10 रुपये में भी यहां बताई गई शुभ वस्तुओं को खरीदकर घर ला सकते हैं और धन की देवी को खुश कर सकते हैं। आइए जानते हैं, ये शुभ वस्तुएं क्या हैं?

dhanteras-shopping

Dhanteras 2024: हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार धनतेरस, दिवाली से एक दिन पहले मनाया जाता है। यह त्योहार धन की देवी लक्ष्मी, देव खजांची भगवान कुबेर और आयुर्वेद के देवता धन्वंतरि से जुड़ा है। धनतेरस को समृद्धि, धन और स्वास्थ्य से जुड़ा एक बेमिसाल पर्व है, जो धन के महात्योहार दिवाली का आगाज करता है। बता दें कि हिन्दू धर्म में दिवाली एक 5 दिवसीय त्योहारों की शृंखला है: धनतेरस, नरक चतुर्दशी या छोटी दिवाली, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज।

विज्ञापन

धनतेरस का दिन बेहद शुभ होता है। धनतेरस के दिन लोग धन की देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं और समृद्धि की कामना करते हैं। साथ ही इस दिन नई वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है, विशेषकर सोना-चांदी, नए बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान और गैजेट आदि। लेकिन ये सब उनके लिए सही है, जिनके पास पैसा होता है। सवाल यह है कि जिनके पास पर्याप्त धन नहीं तो वे क्या करें? इसी सवाल का लाभकारी जवाब आपको इस आर्टिकल में दिया गया।

विज्ञापन

इस दिन यदि आप महंगी वस्तुएं घर नहीं ला सकते हैं, तो चिंता मत कीजिए। किसी शास्त्र और भगवान ने यह नहीं कहा है कि वे सोना-चांदी जैसी महंगी वस्तुएं घर लाने से ही खुश होते हैं। यहां कुछ नायाब उपाय बताए गए हैं, जो बिल्कुल खर्चीला नहीं है। इसे धनतेरस के दिन अपना कर आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर अपने सौभाग्य और समृद्धि में वृद्ध कर सकते हैं। वो भी केवल 10 रुपये खर्च करने के बाद। आइए जानते हैं, क्या हैं ये उपाय?

विज्ञापन

घर लाएं पान के पत्ते

इस मौके पर एक पहली चीज जो आप केवल 10 रुपये में घर लाकर मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर और धन्वंतरि देव को खुश कर सकते हैं, वो है पान का पत्ता। धनतेरस के दिन पान का 2 पत्ता घर अवश्य लाएं और पूरी निष्ठा और समर्पण से मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि को अर्पित करें। ग्रंथों के मुताबिक, पाने के पत्ते में मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, मां पार्वती, मां मंगला समेत भगवान शिव और कामदेव का वास माना है। इसलिए पूजा पाठ में पान का पत्ता बहुत शुद्ध और शुभ माना गया है।

धनिया है बेहद असरकारी

प्रचलित परंपरा और रिवाजों के अनुसार, धनतेरस के दिन सूखा और साबुत धनिया जरूर खरीदना चाहिए। कहते हैं, इस दिन जो भी भक्त और श्रद्धालु धनिया खरीदकर घर लाते हैं, वे साक्षात माता लक्ष्मी को ही घर लाते हैं। ये शुभ वस्तु भी 10 रुपये की लेने पर एक बाउल से अधिक आ जाती है। इसे धनतेरस के दिन खरीदकर इसका उपयोग लक्ष्मी पूजन में दोनों दिन यानी धनतेरस और दिवाली में करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाएंगी और धन की सभी परेशानियां दूर कर सकती हैं।

विज्ञापन

कच्ची हल्दी की गांठें

ज्योतिष शास्त्र में हल्दी को धन का प्रतिनिधि वस्तु माना गया है और इसका संबंध धन और ज्ञान के ग्रह बृहस्पति से जोड़ा गया है। जीवन ने धन और कमी न हो और बृहस्पति का असर न घटे, इसलिए भारतीय रसोई हल्दी का इस्तेमाल सबसे अधिक होता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन हल्दी की कुछ गांठें घर ले आनी चाहिए। ये वस्तु भी 10 रुपये में आ जाती है। धनतेरस पूजा के समय इसे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को अर्पित करना चाहिए। कहते हैं, ये सोना खरीदने के जैसा फल देती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ