Dhanteras 2024: हिंदू धर्म में दिवाली से एक दिन पहले यानी कार्तिक माह की कृष्णपक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस त्योहार मनाया जाता है। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी, गणेश जी, भगवान धन्वंतरि और भगवान कुबेर की विशेष पूजा का विधान है। सनातन पंचांग के अनुसार, इस साल धनतेरस 29 अक्टूबर, 2024 को मनाया जाएगा। प्रचलित रीति-रिवाज के अनुसार, इस दिन लोग सोना, चांदी, नए बर्तन आदि की खरीदारी करते हैं। लेकिन धनतेरस पर केवल सोना-चांदी के आभूषण आदि खरीदने से नहीं मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की कृपा नहीं बरसती है, बल्कि 6 चीजें ऐसी हैं, जिन्हें इस शुभ मौके पर घर लाने से भी जबरदस्त बरकत होती है और कभी धन संकट नहीं आता है। आइए जानते हैं, क्या हैं ये 6 चीजें?
पान के पत्ते
धनतेरस पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पांच पान के पत्ते लाएं। इन पत्तों को मां लक्ष्मी को अर्पित करें और दीपावली के बाद बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। पान का पत्ता धन की देवी को प्रिय होने के कारण धनतेरस पर इसे खरीदना शुभ माना जाता है।
मां लक्ष्मी के चरण
धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी के चरणों को घर में लाने का मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है। इस दिन कम स कम दो चरण लाकर एक चरण मुख्य द्वार पर अंदर की तरफ आते हुए लगाने चाहिए और दूसरे चरण पूजा के स्थान में अंदर आते हुए लगाने चाहिए।
लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन मिट्टी की बनी मां लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्तियां लाना शुभ होता है। इस दिन गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमा लाने से घर में सुख समृद्धि का वास होता है। दिवाली के दिन इसकी विधिवत पूजा कर उनकी स्थापना करने घर पर सौभाग्य कर धन की बारिश होती है।
नया झाड़ू
धनतेरस पर झाड़ू घर में लाना बहुत ही शुभ माना जाता है। झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। माना जाता है कि जिस प्रकार झाड़ू हमारे घर को साफ करती है, उसी प्रकार से मां लक्ष्मी गरीबी और अभाग्य को मनुष्य के जीवन और परिवार से दूर कर देती हैं।
खील-बताशे
दीपावली के अवसर पर नए धान की तैयार फसल से खील तैयार की जाती है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन खील-बताशे घर लाने से पूरे साल घर में धन और धान्य की कमी नहीं होती।
धनिया
धनतेरस पर धनिया भी घर लाने की परंपरा है। धनतेरस पूजा में मां लक्ष्मी को धनिया अर्पित करना चाहिए। साथ ही थोड़ा-सा धनिया अपने धन के स्थान पर रखना चाहिए। धनिए को खुशहाली का प्रतीक भी माना गया है। दीपावली के बाद इस धनिए को गाय को खिला देना चाहिए। बता दें कि बहुत से लोग इस दिन धनिए की जगह नमक भी खरीद कर लाते हैं। वहीं कहीं-कहीं कौड़ी, कमलगट्टे, मखाना भी खरीदे जाते हैं।
ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
9 hrs agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
12 hrs agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
13 hrs agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
14 hrs agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
15 hrs agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
19 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines