​Dhanteras 2024: धनतेरस पर केवल सोना-चांदी नहीं ये 6 चीजें घर लाने से भी प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर!

​Dhanteras 2024: धनतेरस पर सोने-चांदी के अलावा भी कई चीजें वस्तुएं खरीदी जाती हैं। यहां बताई गई 6 वस्तुएं काफी शुभ मानी गई हैं, जो घर में सुख-समृद्धि लाती हैं। इन वस्तुओं को खरीदने से मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं, क्या हैं ये 6 चीजें?

buy-6-things-on-dhan-trayodashi

​Dhanteras 2024: हिंदू धर्म में दिवाली से एक दिन पहले यानी कार्तिक माह की कृष्णपक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस त्योहार मनाया जाता है। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी, गणेश जी, भगवान धन्वंतरि और भगवान कुबेर की विशेष पूजा का विधान है। सनातन पंचांग के अनुसार, इस साल धनतेरस 29 अक्टूबर, 2024 को मनाया जाएगा। प्रचलित रीति-रिवाज के अनुसार, इस दिन लोग सोना, चांदी, नए बर्तन आदि की खरीदारी करते हैं। लेकिन धनतेरस पर केवल सोना-चांदी के आभूषण आदि खरीदने से नहीं मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की कृपा नहीं बरसती है, बल्कि 6 चीजें ऐसी हैं, जिन्हें इस शुभ मौके पर घर लाने से भी जबरदस्त बरकत होती है और कभी धन संकट नहीं आता है। आइए जानते हैं, क्या हैं ये 6 चीजें?

विज्ञापन

पान के पत्‍ते

धनतेरस पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पांच पान के पत्ते लाएं। इन पत्तों को मां लक्ष्मी को अर्पित करें और दीपावली के बाद बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। पान का पत्ता धन की देवी को प्रिय होने के कारण धनतेरस पर इसे खरीदना शुभ माना जाता है।

विज्ञापन

मां लक्ष्‍मी के चरण

धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी के चरणों को घर में लाने का मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है। इस दिन कम स कम दो चरण लाकर एक चरण मुख्‍य द्वार पर अंदर की तरफ आते हुए लगाने चाहिए और दूसरे चरण पूजा के स्‍थान में अंदर आते हुए लगाने चाहिए।

विज्ञापन

लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन मिट्टी की बनी मां लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्तियां लाना शुभ होता है। इस दिन गणेश-लक्ष्‍मी की प्रतिमा लाने से घर में सुख समृद्धि का वास होता है। दिवाली के दिन इसकी विधिवत पूजा कर उनकी स्थापना करने घर पर सौभाग्य कर धन की बारिश होती है।

नया झाड़ू

धनतेरस पर झाड़ू घर में लाना बहुत ही शुभ माना जाता है। झाड़ू को मां लक्ष्‍मी का प्रतीक माना गया है। माना जाता है कि जिस प्रकार झाड़ू हमारे घर को साफ करती है, उसी प्रकार से मां लक्ष्‍मी गरीबी और अभाग्य को मनुष्य के जीवन और परिवार से दूर कर देती हैं।

विज्ञापन

खील-बताशे

kheel-bataashe

दीपावली के अवसर पर नए धान की तैयार फसल से खील तैयार की जाती है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन खील-बताशे घर लाने से पूरे साल घर में धन और धान्‍य की कमी नहीं होती।

विज्ञापन

धनिया

धनतेरस पर धनिया भी घर लाने की परंपरा है। धनतेरस पूजा में मां लक्ष्‍मी को धनिया अर्पित करना चाहिए। साथ ही थोड़ा-सा धनिया अपने धन के स्‍थान पर रखना चाहिए। धनिए को खुशहाली का प्रतीक भी माना गया है। दीपावली के बाद इस धनिए को गाय को खिला देना चाहिए। बता दें कि बहुत से लोग इस दिन धनिए की जगह नमक भी खरीद कर लाते हैं। वहीं कहीं-कहीं कौड़ी, कमलगट्टे, मखाना भी खरीदे जाते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ