Lal Kitab Dhanteras Ke Upay: धनतेरस के दिन इन 5 उपायों के करने से चमक जाएगी किस्मत, हो जाएंगे मालमाल!

Lal Kitab Dhanteras Ke Upay: हिन्दू धर्म में धनतेरस पर्व का विशेष महत्त्व बताया गया है। इस दिन लोग धन के देवता कुबेर और भगवान धन्वन्तरि की पूजा करते हैं। लाल किताब कहता है कि धनतेरस के दिन यदि कुछ उपाप किए जाएं तो साल भर धन की कमी नहीं होती।

dhanteras 2024 lal kitab ke upay or totke lal kitab remedy for money

Lal Kitab Dhanteras Ke Upay: इस साल धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान कुबेर और धन्वन्तरि की भी पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन लोग सोने-चांदी, बर्तन आदि की खरीदारी करते हैं। ऐसा माना जाता है इस दिन खरीदारी करने से धन की कमी नहीं होती। लाल किताबी के अनुसार धनतेरस के दिन इन पांच उपायों को करने से कभी भी धन की कमी नहीं होती।

विज्ञापन

1. कुबेर यंत्र

लाल किताब के अनुसार धनतेरस के दिन घर के मंदिर में कुबेर यंत्र को स्थापित करना शुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि धनतेरस के दिन पूजा के बाद कुबेर यंत्र की स्थापना करने से धन में बढ़ोतरी होती है। साथ ही लाल किताब कहता है कि इस दिन हल्दी और चावल के पाउडर के पेस्ट से घर के मुख्य द्वार पर ॐ का चिह्न बनाने से भी आय में वृद्धि होती है।

विज्ञापन

2. किन्नर को दान करें

लाल किताब के अनुसार यदि कोई व्यक्ति धनतेरस के दिन किसी किन्नर को दान देता है तो यह शुभ फलदायी होता है। धनतेरस के दिन किन्नर को दान देने से धन के देवता कुबेर की कृपा सदैव बनी रहती है। ऐसा करने से माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। धनतेरस के दिन किन्नर को सबसे पहले दान करें। दान करने के बाद यदि किन्नर खुद आपको कोई सिक्का देता है तो यह बहुत ही शुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि यदि किन्नर बिना मांगे सिक्का आपको दे देता है तो, आपकी किस्मत चमकने वाली है। साथ ही आप पर पैसों की बारिश होने वाली है। .यदि किन्नर सिक्का नहीं देता है तो उस से आप मांग भी सकते हैं। उस सिक्के को अपने पर्स या तिजोरी में रख लें। ऐसा करने से धन की कमी कभी नहीं होती है।

3. श्वेत वस्त्र दान करें

लाल किताब के अनुसार धनतेरस के दिन श्वेत वस्त्र दान करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। श्वेत वस्त्र किसी जरूरतमंद को ही दान करें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं और हमेशा उनकी कृपा बनी रहती है। इसके आलावा धनतेरस के दिन चावल, बताशा और खीर आदि चीजें आप दान करते हैं तो आपको कभी भी धन की कमी नहीं होगी।

विज्ञापन

4. मछलियों को खिलाएं

लाल किताब कहता है कि धनतेरस के दिन मछलियों को आटे की गोली खिलाने से भी आर्थिक परेशानी दूर होती है। मछली को आटे की गोली खिलाने से सुख-समृद्धि में भी वृद्धि होती है। साथ ही धनतेरस के दिन पक्षियों को दाना और गाय को चारा खिलाने से भी धन में वृद्धि होती है।

5. चांदी के सिक्के से जुड़े उपाय

लाल किताब में बताया गया है कि धनतेरस के दिन केले के तने या बरहल के फल में एक चांदी का सिक्का रख दें। ऐसा करने से भी धन की समस्या दूर होती है। अगर आप केले का इस्तेमाल कर रहे हैं तो धनतेरस से दिवाली तक रोज केले के पौधे को पानी अवश्य दें। ऐसा करने से सौभाग्य और समृद्धि मिलती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ