Dhan Prapti Upay: हर व्यक्ति चाहता है उसके पास जीवन में खूब धन हो. लेकिन हर किसी की यह इच्छा पूरी नहीं होती है. आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और पैसों के लिए परेशान हैं तो धन प्राप्ति के लिए ज्योतिषीय उपायों को करना चाहिए. आप ज्योतिष में बताए इन उपायों को करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं. दरिद्रता दूर करने और धन-दौलत में वृद्धि के लिए आपको किन उपायों को करना चाहिए चलिए इनके बारे में आपको बताते हैं.
धन प्राप्ति के लिए उपाय
पीपल को जल अर्पित करें
ग्रहों के अशुभ प्रभाव के कारण आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में आप ग्रहों की स्थिति को मजबूत करने के लिए उपाय करें. आप पीपल के पेड़ की जड़ में जल अर्पित करें. इस उपाय को करने से आपको लाभ मिलेगा. पीपल के पेड़ में त्रिदेव और सभी देवी-देवताओं को वास माना जाता है.
मां लक्ष्मी की पूजा
धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने से दरिद्रता दूर होती है और आर्थिक लाभ मिलता है. आप सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र पहनकर मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें. मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर आप तंगी को दूर कर आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – Half Moon on Nails: कैसा होता है नाखून पर आधा चांद होना? हर उंगली पर होता है इसका अलग अर्थ
कुबेर मंत्र का जाप
धन के देवता कुबेर की पूजा-अर्चना कर आप धनलाभ पा सकते हैं. आप दरिद्रता को दूर करने और आर्थिक लाभ के लिए भगवान कुबेर के “ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ट-लक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः॥” इस मंत्र का जाप करें. इससे पद-प्रतिष्ठा और धन-दौलत में वृद्धि होगी,
चांदी के सिक्के का उपाय
आप धनवान बनने और आर्थिक लाभ पाने के लिए शुक्रवार के दिन खास उपाय कर सकते हैं. शुक्रवार को मिट्टी के बर्तन में लाल कपड़े में एक चांदी का सिक्का बांधकर रखें. इसके ऊपर से गेंहू या चावल कोई अनाज रखें. इस पात्र को आप घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में रखें. इस उपाय से आपको लाभ मिलेगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
6 hrs agoआज शाम किस समय जलाएं यम का दीपक? जानिए यम दीपम का महत्व
10 hrs agoधनतेरस पर आर्थिक लाभ के लिए करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
11 hrs agoआज धनतेरस पर करें कुबेर देव की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
12 hrs agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
13 hrs agoधनतेरस पर घर लाएं ये 7 शुभ चीजें, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
13 hrs agoकल या परसों, कब है छोटी दिवाली? नोट कर लें नरक चतुर्दशी की तारीख
15 hrs agoआज है धनतेरस, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और सामग्री की लिस्ट
16 hrs agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
1 day agoआज है रमा एकादशी? जानिए शुभ मुहूर्त और व्रत से जुड़े जरूरी नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines