Money Vastu Tips: कई लोगों के पास कितना भी पैसा हो लेकिन हाथ में पैसा नहीं टिकता है. खर्च के कारण लोग हमेशा परेशान रहते हैं और समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ऐसा वास्तु दोष के कारण हो सकता है. अगर आपके साथ ऐसी समस्या है तो इसे दूर करने के लिए वास्तु के नियमों को अपनाना चाहिए. इन दोषों की वजह से धन की देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती है. आप वास्तु के कुछ उपायों को करके इस समस्या को दूर कर सकते हैं. इन वास्तु उपायों को करने से जेब में पैसा न टिकने की समस्या को दूर कर सकते हैं.
जेब में पैसा नहीं टिकता तो करें ये खास उपाय
दीवारों को साफ करें
दीवारों पर गंदगी के निशान नकारात्मक ऊर्जा का कारण बनते हैं. इससे लोगों को परेशानी होती है. मां लक्ष्मी को साफ-सफाई पसंद होती है अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको नुकसान झेलना पड़ता है. आप घर की दीवारों को साफ रखें. अगर घर की दीवार गंदी है तो आप इन्हीं साफ करें और पेंट कराएं.
ये भी पढ़ें – Baba Vanga Prediction 2025: कैसे रहेंगे साल के आखिरी दो महीने, बाबा वेंगा ने की भविष्यवाणी, इन राशियों का है शानदार टाइम
हटाएं मकड़ी के जाले
आपके घर में मकड़ी के जाले लगे हुए हैं तो इन्हें साफ करना चाहिए. मकड़ी के जाले लगे होने से धन और अवसरों में रुकावट आती है. घर में मकड़ी के जाले लगे होने से यह सकारात्मक ऊर्जा को कम करते हैं. आप घर की नियमित सफाई करें और जालों को हटाएं.
सूखी पत्तियों को हटाएं
लोग घर में पौधे रखते हैं अगर पौधे के पत्ते सूखे हुए हैं तो आपको इन्हें हटा देना चाहिए. यह सुखे और मुरझाए हुए पेड़-पौधे नकारात्मक ऊर्जा का कारण बनते हैं. आपको इन पौधों की कटाई कर साफ करना चाहिए.
मां लक्ष्मी को कमल का फूल
आपको धन लाभ और आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करना चाहिए. मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
10 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
12 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
12 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
13 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
16 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
17 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines