Money Vastu Tips: जेब में नहीं टिकता पैसा तो अपनाएं वास्तु के असरदार उपाय, किस्मत बदलते देर नहीं लगेगी

Money Vastu Tips: हर किसी की शिकायत होती है कि, वह कमाता तो खूब है लेकिन पैसा हाथ में नहीं टिकता है. आपके साथ भी ऐसा ही हो सकता है. अगर आप जेब में पैसे न टिकने से परेशान हैं तो इसके लिए वास्तु के इन उपायों को अपना सकते हैं. इससे आर्थिक हालत सुधरने में मदद मिलेगी.

Money Vastu Tips

Money Vastu Tips: कई लोगों के पास कितना भी पैसा हो लेकिन हाथ में पैसा नहीं टिकता है. खर्च के कारण लोग हमेशा परेशान रहते हैं और समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ऐसा वास्तु दोष के कारण हो सकता है. अगर आपके साथ ऐसी समस्या है तो इसे दूर करने के लिए वास्तु के नियमों को अपनाना चाहिए. इन दोषों की वजह से धन की देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती है. आप वास्तु के कुछ उपायों को करके इस समस्या को दूर कर सकते हैं. इन वास्तु उपायों को करने से जेब में पैसा न टिकने की समस्या को दूर कर सकते हैं.

विज्ञापन

जेब में पैसा नहीं टिकता तो करें ये खास उपाय

दीवारों को साफ करें

विज्ञापन

दीवारों पर गंदगी के निशान नकारात्मक ऊर्जा का कारण बनते हैं. इससे लोगों को परेशानी होती है. मां लक्ष्मी को साफ-सफाई पसंद होती है अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको नुकसान झेलना पड़ता है. आप घर की दीवारों को साफ रखें. अगर घर की दीवार गंदी है तो आप इन्हीं साफ करें और पेंट कराएं.

विज्ञापन

हटाएं मकड़ी के जाले

आपके घर में मकड़ी के जाले लगे हुए हैं तो इन्हें साफ करना चाहिए. मकड़ी के जाले लगे होने से धन और अवसरों में रुकावट आती है. घर में मकड़ी के जाले लगे होने से यह सकारात्मक ऊर्जा को कम करते हैं. आप घर की नियमित सफाई करें और जालों को हटाएं.

विज्ञापन

सूखी पत्तियों को हटाएं

लोग घर में पौधे रखते हैं अगर पौधे के पत्ते सूखे हुए हैं तो आपको इन्हें हटा देना चाहिए. यह सुखे और मुरझाए हुए पेड़-पौधे नकारात्मक ऊर्जा का कारण बनते हैं. आपको इन पौधों की कटाई कर साफ करना चाहिए.

विज्ञापन

मां लक्ष्मी को कमल का फूल

आपको धन लाभ और आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करना चाहिए. मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ