हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

रत्न पहने बिना इस एक उपाय से 43 दिनों में बन सकते हैं अमीर; वैभव के दाता शुक्र बरसाते हैं धन!

Dhan ke Upay: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह धन और वैभव के दाता माने गए हैं। हीरा पहनने से शुक्र ग्रह अपार धन देते हैं, लेकिन बहुत महंगा होने से हर कोई इसे पहन नहीं पाते हैं। यहां एक खास उपाय बताया गया है, जिसे अपनाकर 43 दिनों में अमीर बना जा सकता है।

विज्ञापन

Dhan ke Upay: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह बेहद महत्वपूर्ण और शुभ ग्रह माने गए हैं। धन, वैभव, सुख, सौंदर्य और प्रेम जैसे जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर शुक्र ग्रह का सबसे अधिक और सीधा प्रभाव पड़ता है। ज्योतिषियों के अनुसार, कुंडली में शुक्र की स्थिति के कारण इस ग्रह का प्रभाव व्यक्ति के जीवन में कई तरह से दिखाई देता है। कुंडली में शुक्र शुभ और मजबूत होने से व्यक्ति को धन, संपत्ति और वैभव की कभी कमी नहीं होती है। जीवन के जितने भी भौतिक सुख हैं, वे शुक्र के बली होने से प्राप्त होते हैं।

शुक्र कब होते हैं अशुभ?

वैदिक ज्योतिष के मुताबिक कुंडली में शुक्र कमजोर होने से वे अपना श्रेष्ठ फल नहीं दे पाते हैं। जब शुक्र ग्रह पर अशुभ ग्रहों, जैसे मंगल, शनि और राहु-केतु की दृष्टि होती है, तो वे अशुभ प्रभाव दिखाते हैं। वहीं जब शुक्र ग्रह कुंडली के 6, 8 या 12वें भाव (घर) में होते हैं, तब भी वे अशुभ होते हैं। अपनी दशा-अन्तर्दशा में अशुभ शुक्र व्यक्ति को कंगाल बना देते हैं। उसकी लव लाइफ कभी अच्छी नहीं रहती है।

ये भी पढ़ें: सितंबर में बुध के डबल राशि गोचर से 5 राशियां होंगी मालामाल, दोनों हाथ से गिनेंगे नोट

शुक्र ग्रह के उपाय

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, कुंडली में शुक्र के कमजोर होने या दूषित होने से व्यक्ति को सबसे अधिक समस्या धन की होती है। धन के अभाव में सभी काम बिगड़ जाते हैं, यहां तक कि रिश्ते भी खराब हो जाते हैं। बिगड़े हुए शुक्र को ठीक करने लिए वैदिक ज्योतिष में सबसे उत्तम उपाय इस ग्रह के रत्न को धारण करना बताया गया है। डायमंड यानी हीरा शुक्र ग्रह का मुख्य रत्न है लेकिन बहुत अधिक महंगा होने के कारण हर कोई इसे धारण नहीं कर सकते हैं। वहीं शुक्र के उपरत्न जैसे ओपल आदि बहुत प्रभावशाली नहीं होते हैं।

बिना रत्न पहने बनें अमीर

बिना रत्न पहने भी शुक्र ग्रह को मजबूत करने के कई उपाय हैं। जिसमें से एक उपाय है, इत्र यानी परफ्यूम का उपाय। इसे बेहद शक्तिशाली उपाय माना गया है। इसकी चर्चा लाल किताब में भी की गई है। आइए जानते हैं, इस उपाय को कैसे करना है?

हथेली में अंगूठे से सटे हुए उभरे भाग को शुक्र पर्वत कहते हैं। दोनों हाथों के इस पर्वत पर कम से कम 43 दिनों तक इत्र लगाएं। चंदन, गुलाब और मोगरे का इत्र सबसे बढिया माना गया है। आप बेस्ट क्वालिटी के परफ्यूम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान रखें कि इसे लगाने के बाद हाथ को धोना नहीं है, वह खुद-ब-खुद मिट जाएगा। कहते हैं, इस उपाय से कुछ ही दिनों में धन खुद-ब-खुद खिंचकर व्यक्ति की ओर लाने लगता है।

ये भी पढ़ें: भगवान श्रीकृष्ण ने क्यों तोड़कर फेंक दी बांसुरी, जानें क्या है राधा जी की मृत्यु से इसका संबंध…पढ़ें पूरी कथा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें