Dhan ke Upay: 19 अक्टूबर को सिद्धि योग में करें ये अचूक उपाय; दिवाली तक खिंची चली आएंगी मां लक्ष्मी!

Dhan ke Upay: ज्योतिषियों के अनुसार, 19 अक्टूबर, 2024 को सिद्धि योग में किए गए विशेष उपाय से माता लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है। मान्यता है कि यह उपाय धनतेरस से 10 दिन पहले करने से धन लाभ और समृद्धि में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं, यह उपाय क्या है और 19 अक्टूबर को यह उपाय कब करना है?

diwali-dhan-ke-upay

Dhan ke Upay: जीवन में धन निस्संदेह एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। सारे कार्य-व्यापार धन पर टिके हैं। दिवाली धन का त्योहार है। इस त्योहार से 10 दिन पहले यदि मां लक्ष्मी का आह्वान उचित तरीके और उपाय से किया जाए, कहा जाता है कि मां लक्ष्मी अपने भक्त के शुभ आग्रह को कभी अस्वीकार नहीं करती हैं। ज्योतिषियों और पंडितों के अनुसार, 19 अक्टूबर को सिद्धि योग में एक खास उपाय करने से मां लक्ष्मी साधकों और भक्तों पर कृपा बरसा सकती हैं। कहा जा रहा है कि इस अचूक उपाय से मां लक्ष्मी अवश्य प्रसन्न होंगी। आइए जानते हैं, क्या हैं ये उपाय?

विज्ञापन

इस तरह करें ये उपाय

इस उपाय के लिए सबसे पहले एक वर्गाकार लाल रंग का कपड़ा लेकर उसमें कुछ खास सामानों को बांध कर पोटली बनानी है। चलिए जानते हैं, यह पोटली कैसे और किन-किन सामानों से बनेंगी। इसमें हमें पीले रंग की सरसों रखनी है, थोड़ी-सी। इसके बाद इसमें हम डालेंगे एक बड़ी इलायची और दो लौंग, फिर इसमें रखेंगे थोड़ा-सा कपूर, और अंत में इसमें एक सिक्का डालेंगे।

विज्ञापन

अब इस सौभाग्य की पोटली को घर के मुख्य द्वार पर प्रवेश करने की दिशा में चौखट के ऊपर दाहिनी ओर बांध देंगे। मान्यता है कि इस अचूक उपाय से मां लक्ष्मी अपने भक्त के घर की ओर खिंची चली आती हैं। व्यक्ति जल्द ही धनी हो जाता है। आइए जानते हैं, 19 अक्टूबर को यह उपाय कब करना है?

विज्ञापन

सिद्धि योग में इस अवधि में करें उपाय

19 अक्टूबर को पूरे दिन सिद्धि योग है और यह शाम में 5 बजकर 42 मिनट पर समाप्त होगा। इस योग के स्वामी भगवान गणेश है, जो ऋद्धि-सिद्धि के दाता हैं। इस उपाय को सिद्धि योग में वणिज करण में करना सबसे उत्तम बताया गया है। बता दें, 19 अक्टूबर को सुबह 09:48 AM बजे तक गर करण है, इसके बाद वणिज करण की शुरुआत हो रही है, जो रात में 20:13 PM तक है। वणिज करण का स्वामित्व मां लक्ष्मी को प्राप्त है।

इस तरह भगवान गणेश के योग और मां लक्ष्मी के करण में यानी 09:48 AM बजे से 5:42 PM के दौरान में यह उपाय करना बेहद शुभ और फलदायी सिद्ध हो सकता है। यह उपाय अमीर बना सकती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ