Dhan ke Upay: रात में सोने से पहले करें ये 3 काम, मां लक्ष्मी को दें आने का निमंत्रण; धन-धान्य से भर जाएगा घर!

Dhan ke Upay: धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक, मां लक्ष्मी केवल स्वच्छता में ही वास करती हैं। आज से दिवाली तक रात के समय सोने से पहले कुछ काम कर लेना चाहिए, जो मां लक्ष्मी को घर आने न्यौता देना माना जाता है। आइए जानते हैं, ये काम या उपाय क्या हैं?

Dhan-ke-Upay

Dhan ke Upay: धन और धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का महा-त्योहार दिवाली आने वाला है। यह साल कार्तिक मास की अमावस्या को मनाई जाती है। इस साल इस त्योहार को दो दिन मनाए जाने की संभावना दिख रही है कि यह 31 अक्टूबर और 1 नवंबर, 2024 को मनाई जाएगी। हालांकि अधिकांश लोग इसे 31 अक्टूबर को मनाने के पक्ष में हैं।

विज्ञापन

दिवाली के शुभ मौके पर मां लक्ष्मी की विशेष आराधना जाती है, ताकि घर-परिवार पर उनकी कृपा बनी रहे और सौभाग्य-समृद्धि में वृद्धि होती रहे। आज 18 अक्टूबर से कार्तिक महीने की शुरुआत हो रही है और आज मां लक्ष्मी का प्रिय दिन शुक्रवार भी है। धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक, आज से लोग अपने घरों की साफ-सफाई शुरू कर देते हैं, क्योंकि मां लक्ष्मी केवल स्वच्छता में ही वास करती हैं। साथ ही आज से दिवाली तक रात के समय सोने से पहले कुछ काम करना चाहिए, जो मां लक्ष्मी को घर आने न्यौता देना माना जाता है।

विज्ञापन

दिवाली पर मां लक्ष्मी को आने के लिए भेजे निमंत्रण

हिन्दू धर्म ग्रंथों के अनुसार, रात के समय सोने से पहले कुछ चीजों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए। अगर इन चीजों का ध्यान रखा जाए तो घर में कभी आर्थिक परेशानियां नहीं आती हैं। दिवाली से पहले इस जरूर करना चाहिए। मान्यता है कि रात में सोने से पहले 3 काम को हमेशा कर लेना पूरे परिवार के लिए बेहतर होता है और पैसों का दिक्कत कभी नहीं होती है। आइए जानते हैं, क्या हैं ये 3 काम, जो माता लक्ष्मी को घर आने के लिए निमंत्रण देने जैसा माना जाता है।

विज्ञापन

1- मां लक्ष्मी को स्वच्छता बेहद प्रिय है। सोने से पहले हमेशा मुख्य द्वार पर कोई गंदगी नहीं रहने दें। बिना झाड़ू का इस्तेमाल किए आसपास सफाई कर देनी चाहिए। इसी प्रकार जिन फूलों को सुबह पूजा में इस्तेमाल किया गया हो, उन्हें देर रात तक पूजा घर में नहीं रहने दें, हटा दें।

2- जब शाम की आरती हो जाए, तो आधे या एक घंटे के बाद कलश में साफ जल भर दें। बता दें कि पूजा घर के कलश या जलपात्र को कभी भी बिना जल का नहीं रखना चाहिए।

विज्ञापन

3- रात में सोने से पहले एक बार कपूर के साथ लौंग डालकर पूरे घर में धुआं दे देना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर की नकारात्मकता बाहर चली जाएगी और धन-धान्य में बंपर बढ़ोतरी होती है।

यह विश्वास किया जाता है कि यदि कोई व्यक्ति नियमित रूप से इन कार्यों को निष्ठापूर्वक करता है, तो घर में बरकत रहती है। माता लक्ष्मी और देवी अन्नपूर्णा की कृपा से आर्थिक परेशानियां नहीं होती हैं। परिवार में हमेशा खुशहाली बनी रहती है। घर में सुख-शांति का वास होता है। वहीं, दिवाली तक रोजाना ये काम करने से माता लक्ष्मी को घर में आने निमंत्रण प्राप्त होता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ