Dhan ke Upay: नया साल आने में अब कुछ घंटे ही बाकी हैं। बहुत लोगों के मन में एक सवाल यह उठता होगा कि आने वाला यह साल उनके लिए कैसा रहेगा? जिनके लिए साल 2024 अच्छा नहीं रहा होगा, उनके लिए तो निश्चित रूप से यह एक बड़ा प्रश्न होगा। बहुत से लोग 31 दिसंबर और 1 जनवरी को घर और मंदिर में विशेष पूजा-पाठ से ईश्वर का सुमिरन करते हैं और गुजरते साल के लिए आभार जताते हैं, तो नव वर्ष के लिए सौभाग्य और समृद्धि का वरदान मांगते हैं।
जगमगा उठेगा घर का कोना-कोना
वहीं, बहुत से लोग इसके लिए संतों, फकीरों और ज्योतिषियों के पास भी जाते हैं, ताकि मन की मुरादें पूरी हो सकें। यहां एक ऐसे ही उपाय की बात की गई है, जिसे यदि पूरी निष्ठा, समर्पण और विश्वास से किया जाए, तो आने वाले दिनों में धन और काम से जुड़ी सभी बाधाएं समाप्त हो जाएंगी। सिर से कितना भी बड़ा कर्ज का बोझ क्यों न हो उतर जाएगा। ईश्वर की कृपा से घर कोना-कोना ऐश्वर्य से जगमगा उठेगा। आइए जानते हैं, क्या है यह चमत्कारी उपाय?
ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा ने हनुमान चालीसा की हर पंक्ति को बताया महामंत्र, जानें उनके अनमोल विचार!
31 दिसंबर की रात करें ये उपाय
31 दिसंबर की रात में 11 बजकर 56 मिनट से लेकर 12 बजकर 40 मिनट तक के समय अवधि में एक काम हर हाल में कीजिए। जी हां, इस समय को नोट कर लीजिए। मिट्टी का एक बढ़िया-सा दीया लीजिए, जिसमें तेल या घी अधिक आ जाए। उसमें थोड़ा-सा कपूर डालिए। उसमें 3 लौंग के फूल को चूर्ण बनाकर डाल दीजिए। इसके बाद एक चुटकी काली तिल भी डाल दीजिए। अब इस दीया को जला दीजिए। जलाने के बाद इसमें थोड़ा-सा हल्दी पाउडर भी डाल दीजिए।
इसके बाद अपनी दाहिनी हाथ की अनामिका उंगली यानी रिंग फिंगर से दीया के तेल या घी और अन्य सभी वस्तुओं को अच्छे मिला दीजिए। फिर अनामिका उंगली से अपने ललाट और नाभि पर 7 बार तिलक कीजिए। इस उपाय को रात में करना है यानी 11 बजकर 56 मिनट से लेकर 12 बजकर 40 मिनट के दौरान करना है। इसमें कोई मंत्र नहीं पढ़ना है। केवल दीये में डाली गई वस्तुओं की दिव्यता और शुभता से जीवन में सकरात्मकता बढ़ जाएगी।
इस उपाय के फायदे
- रात के समय दीये में काला तिल डालने से शनि एक्टिव हो जाते हैं और व्यक्ति या साधक के जीवन में संतुलन लाते हैं।
- धातु की जगह मिट्टी का दीया इसलिए लिया गया साल 2025 पूरी तरह से सकारात्मक रहे क्योंकि साल 2025 मंगल का साल है, जो भूमि के कारक ग्रह हैं।
- लौंग जहां अनिष्टता को समाप्त करने में सहायक होता है, वहीं हल्दी से बृहस्पति एक्टिव होते हैं, जो ज्ञान, धर्म और धन में वृद्धि करते हैं।
Hast Rekha Shastra: क्या आपकी हथेली पर बने हैं बॉक्स और वर्ग के निशान, तो हो जाइए खुश क्योंकि…
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नहीं जलता रावण का पुतला, जानिए- कैसे मनाया जाता है कुल्लू दशहरा
32 mins agoशारदीय नवरात्रि में एक ही दिन होगा अष्टमी-नवमी का कन्या पूजन, जानिए विधि
58 mins agoआज नवरात्रि का 5वां दिन, स्कंदमाता की पूजा करें, जानें आरती, विधि और मंत्र
6 hrs agoनवरात्रि में जरूर करें अर्गला स्तोत्र का पाठ, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
23 hrs agoकष्टों को दूर करेंगी मां विंध्यवासिनी, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoकैसे शुरू हुई रावण का पुतला जलाने की परंपरा? जानिए रावण दहन का इतिहास
1 day agoशारदीय नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें पूजा विधि
1 day agoनवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
2 days agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines