Devuthani Ekadashi 2025 Upay: आज 1 नवंबर 2025, वार शनिवार को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है, जिसे देवउठनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. आज के दिन जगत के पाहनहार भगवान विष्णु करीब चार महीने के बाद जागते हैं. इसलिए आज उनकी पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो लोग सच्चे मन से देवउठनी एकादशी के दिन व्रत रखते हैं और पूजा-पाठ करते हैं, उन्हें जीवन की तमाम समस्याओं से मुक्ति मिलती है. साथ ही घर-परिवार में खुशियों का आगमन होता है.
पूजा-पाठ के अलावा एकादशी की शाम कुछ विशेष उपाय करने भी शुभ रहते हैं. आज हम आपको शास्त्रों में बताए गए देवउठनी एकादशी की शाम करने वाले तीन प्रभावशाली उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं.
देवउठनी एकादशी के उपाय
- देवउठनी एकादशी की शाम तुलसी के पौधे और पीपल के पेड़ के पास 5-5 घी के दीपक जलाएं. इसके बाद पेड़ व पौधे की 7 बार परिक्रमा करें और लगातार ‘ओम नमो भगवते नारायणाय’ मंत्र का जाप करें. इस उपाय से आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और नजर दोष से मुक्ति मिलेगी.
ये भी पढ़ें- Vishnu Ji Ki Aarti in Hindi: ओम जय जगदीश हरे… देवउठनी एकादशी पर पढ़ें विष्णु जी की आरती, मिलेगा मनोवांछित फल
- ग्रहों को अनुकूल करने के लिए और देवी-देवताओं को खुश करने के लिए आज एकादशी की शाम गरीबों को गर्म व ऊनी कपड़ों का दान करें. इससे न सिर्फ आपको पुण्य मिलेगा, बल्कि जीवन में खुशियों का वास भी होगा.
- आज देवउठनी एकादशी की शाम विष्णु जी की पूजा करने के साथ देवी तुलसी की उपासना करें. तुलसी के पौधे की जड़ पर लाल चंदन लगाएं और उस पर तीन बार लाल कलावा लपेटें. साथ ही श्रृंगार का सामान और जल अर्पित करें. इस दौरान देवी तुलसी के मंत्रों और चालीसा का पाठ करें. व्रत का पारण करने के बाद किसी सुहागिन महिला को श्रृंगार का सामान भेंट करें. इस उपाय से आपको पुण्य मिलेगा और रिश्तों में मजबूती आएगी. इसके अलावा गृह क्लेश की समस्या से भी मुक्ति मिल सकती है.
ये भी पढ़ें – Devuthani Ekadashi 2025: देवउठनी एकादशी पर इन महाउपायों को करने से मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, टल जाएंगी समस्त बाधाएं
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
2 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
4 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
5 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
21 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
22 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 day agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines