Devuthani Ekadashi Date: कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि पर देवउठनी एकादशी मनाई जाती है. इस दिन भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागृत होते हैं. यह एकादशी तिथि काफी खास मानी जाती है. इस दिन से शुभ कार्यों की शुरुआत होती है. देवउठनी एकादशी के साथ ही चातुर्मास का समापन होता है और मांगलिक कार्य शुरू होते हैं. इस साल देवउठनी एकादशी किस दिन मनाई जाएगी चलिए इसकी सटीक तारीख के बारे में जानते हैं.
1 या 2 नवंबर कब है देवउठनी एकादशी?
देवउठनी एकादशी की तिथि को लेकर लोगों के बीच कन्फ्यूजन की स्थिति बनी हुई है. देवउठनी एकादशी कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है. इस तिथि का आरंभ 1 नवंबर को सुबह 9 बजकर 11 मिनट पर हो रहा है जिसका समापन अगले दिन 2 नवंबर को सुबह 7 बजकर 31 मिनट पर होगा. देवउठनी एकादशी 1 नवंबर को मनाई जाएगी.
ये भी पढ़ें – Numerology: ससुराल पक्ष के लिए भाग्यशाली साबित होती हैं इस मूलांक की लड़कियां, लेकर आती है सुख-समृद्धि
देवउठनी एकादशी पर करें इन मंत्रों का जाप
शान्ताकारम् भुजगशयनम् पद्मनाभम् सुरेशम्
विश्वाधारम् गगनसदृशम् मेघवर्णम् शुभाङ्गम्।
लक्ष्मीकान्तम् कमलनयनम् योगिभिर्ध्यानगम्यम्
वन्दे विष्णुम् भवभयहरम् सर्वलोकैकनाथम्।
ओम नमो भगवते महासुदर्शनाय वासुदेवाय धन्वंतराये:
अमृतकलश हस्ताय सर्व भयविनाशाय सर्व रोग निवारणाय
त्रिलोकपथाय त्रिलोकनाथाय श्री महाविष्णुस्वरूप
श्री धन्वंतरि स्वरूप श्री श्री श्री औषधचक्र नारायणाय नम:।।
देवउठनी एकादशी पूजा विधि
देवउठनी एकादशी पर सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और फिर पीले रंग के साफ वस्त्र धारण करें. भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का ध्यान करें और व्रत का संकल्प लें. पूजा स्थल की सफाई करके चौकी लगाएं और कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की फोटो स्थापित करें. इसके बाद घी का दीपक और धूप जलाकर भगवान विष्णु की आराधना करें. भगवान को मिठाई और फलों का भोग लगाएं और इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
2 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
4 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
5 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
21 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
22 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 day agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines