हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

देवशयनी एकादशी पर करें ये 5 उपाय, भर जाएगी तिजोरी, दूर हो जाएंगे संकट

Devshayani Ekadashi Upay: यदि आपका बनता हुआ काम बिगड़ जाता है या कोई काम लंबे समय से अटका पड़ा है या फिर नौकरी और धन आदि की समस्या है, तो देवशयनी एकादशी पर कुछ खास उपाय करने से समस्याओं का समाधान संभव है। आइए जानते हैं, क्या हैं ये प्रभावशाली उपाय?

विज्ञापन

Devshayani Ekadashi Upay: एकादशियों में श्रेष्ठ देवशयनी एकादशी का व्रत आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है, जो साल 2024 में 17 जुलाई को पड़ रहा है। बता दें, हिन्दू धर्म में एकादशी व्रत काफी पुण्यदायी माना गया है। पूरे साल में 24 एकादशी व्रत होते हैं, जो जगत के पालनकर्ता भगवान विष्णु को समर्पित हैं। आइए जानते हैं, देवशयनी एकादशी के अवसर किए जाने वाले कुछ विशेष उपाय, जिसे करने से भगवान विष्णु सहित मां लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होती है।

देवशयनी एकादशी पर करें ये 5 उपाय

बनेंगे रुके हुए काम: सुबह स्नान-ध्यान कर नए वस्त्र धारण करें। यदि वस्त्र पीले रंग के हों, तो उत्तम है। इसके बाद घर के मंदिर में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की मूर्ति या फोटो की स्थापना करें। फिर इनके मंत्र का जाप करते हुए चावल से बनी पीले रंग की खीर का भोग लगाएं। इस उपाय से रुके हुए कामों में प्रगति होगी। शीघ्र ही शुभ समाचार प्राप्त होगा।

नौकरी की समस्या का समाधान: यदि नौकरी में किसी तरह की कोई समस्या आ रही है या नई नौकरी की तलाश हो, तो देवशयनी एकादशी के दिन घर के पास के मंदिर के शिखर पर या मंदिर की छत पर पीले रंग के ध्वजा फहराएं। इसके बाद मां लक्ष्मी सहित भगवान विष्णु की आराधना करें। उन्हें पीले पुष्प और पीले वस्त्र अर्पित करें। इसके बाद पीले रंग की मिठाई, केला और अन्य व्यंजनों का भोग लगाएं। सबसे अंत में विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। जल्द ही जॉब से संबंधित शुभ समाचार प्राप्त होगा।

विज्ञापन

ग्रह दोष और बाधाओं से मुक्ति: देवशयनी एकादशी के दिन एक पीले कपड़े में पीले और मीठे फल को बांध कर किसी गरीब या ब्राह्मण को दान करें। इससे ग्रह के दोष कटेंगे। साथ ही इस इस दिन घी के दीये जलाकर भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करें और उन्हें मोहनभोग का भोग लगाएं। इससे जीवन की बाधाएं दूर होंगी और धन-धान्य में वृद्धि होगी।

बढ़ेगी धन की आमद: देवशयनी एकादशी के दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के पूजन के बाद उन्हें मखाने की खीर का भोग लगाएं। साथ ही इस खीर को अन्य देवी-देवताओं को भी अर्पित करें। विष्णु सहस्त्रनाम के साथ लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें। इस से धन की आमद के नए रास्ते सामने आएंगे।

विज्ञापन

तुलसी पूजन से धन लाभ: देवशयनी एकादशी के दिन तुलसी के पौधे की पूजा करें। यह पौधा भगवान विष्णु को अतिप्रिय है। दोनों समय यानी सुबह और शाम उनके निकट देसी घी का दीपक जलाएं। इस दिन व्रत रख कर पीले रंग की फलों से ही फलाहार करें। इस उपाय से धन लाभ होता है।

ये भी पढ़ें: सावन के पहले सोमवार को जरूर घर लाएं ये 5 चीजें; शिव कृपा से बनेंगे बिगड़े काम!

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: महाभारत में कृष्ण के रिश्तेदार बने रावण, 100 अपराध करने की थी छूट!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola