Devshayani Ekadashi 2026 Today: आषाढ़ शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि को देवशयनी एकादशी के रूप में मनाया जाता है. आज 25 जुलाई को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. ऐसे में यह दिन विष्णु भगवान की पूजा के लिए खास है. आप आज एकादशी व्रत करने के साथ ही कुछ खास नियमों का ध्यान रखें. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवशयनी एकादशी पर विष्णु भगवान चार महीने के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं. इसे चातुर्मास कहते हैं. इसके बाद देवउठनी एकादशी पर चातुर्मास का समापन होता है. आज एकादशी के दिन क्या करना चाहिए और किन कामों को करने से बचना चाहिए आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
देवशयनी एकादशी पर क्या करें?
भगवान विष्णु की पूजा – विष्णु जी की पूजा करने और उनकी कृपा दृष्टि के लिए एकादशी का दिन बेहद शुभ होता है. आप एकादशी के दिन सुबह उठने के बाद स्नान कर साफ वस्त्र पहनें. इसके बाद व्रत का संकल्प लें.
तुलसी माता की पूजा – एकादशी के दिन तुलसी का पूजन करने बेहद शुभ माना जाता है. भक्त सुबह और शाम को तुलसी के पौधे के नीचे घी का दीपक जलाएं. इसके साथ ही 11 या 21 बार परिक्रमा करें.
विष्णु जी के मंत्रों का जाप – भक्तों को आज एकादशी के दिन ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करना चाहिए. मंत्रों के जाप से विष्णु भगवान का आशीर्वाद मिलेगा. आप विष्णु सहस्रनाम या विष्णु चालीसा का पाठ भी कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – Samudrik Shastra: पैर के अंगूठे की बनावट से खुलेंगे लव लाइफ से जुड़े राज, सामुद्रिक शास्त्र से जानिए महत्वपूर्ण संकेत
देवशयनी एकादशी पर क्या न करें?
तामसिक भोजन से परहेज – एकादशी के दिन व्रत और सात्विक भोजन करना चाहिए. तामसिक भोजन, लहसुन, प्याज, मास-मदिरा से परहेज करें. वरना विष्णु भगवान नाराज होते हैं. व्रत रखने वाले के साथ ही घर में भी किसी को इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए.
तुलसी से जुड़े नियम – एकादशी पर तुलसी के पौधे में जल अर्पित करने और तुलसी के पत्ते तोड़ने से बचना चाहिए. ऐसा करने वर्जित माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि, इस दिन तुलसी माता एकादशी का व्रत करती हैं. ऐसे में तुलसी को छूने की मनाही होती है.
चावल का सेवन न करें – एकादशी के दिन चावल का सेवन करने से बचना चाहिए. चावल का सेवन करना अच्छा नहीं माना जाता है. एकादशी पर चावल खाने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी नाराज होते हैं.
ये भी पढ़ें – Krishna Janmashtami 2026: 4 या 5 सितंबर 2026, कृष्ण जन्माष्टमी कब मनाई जाएगी? यहां जानिए सटीक तारीख और पूजा मुहूर्त
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
11 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
12 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
15 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
16 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
19 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines