Devkinandan Thakur Viral Video: हमारा शरीर केवल एक भौतिक साधन नहीं, बल्कि आत्मा का मंदिर है। जब हम रोजाना स्नान करते हैं तो केवल शरीर की शुद्धि नहीं होती बल्कि वह एक पवित्र अवसर होता है आत्मिक शुद्धि का भी। देवकीनंदन ठाकुर ने अपने प्रवचनों में बताया है कि यदि व्यक्ति स्नान करते समय तीन विशेष नामों का जाप करते हैं तो उसके जीवन से नकारात्मकता, दुर्भाग्य और मानसिक अशांति स्वतः ही दूर हो जाती है। तो आइए जानते है कि कौन से 3 देवताओं के नाम लेने चाहिए।
नारायण नाम का जाप
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रोजाना स्नान करते समय सबसे पहले नारायण नारायण… नाम का जाप करें। देवकीनंदन ठाकुर कहते हैं कि यह नाम विष्णु स्वरूप है जो सम्पूर्ण ब्रह्मांड के पालनकर्ता हैं। नारायण नाम का जप आपके मन को स्थिर करता है जीवन से भय, चिंता और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और दिव्य सुरक्षा प्रदान करता है। इसके साथ ही जीवन में सुख, शांति आती है।
अपने इष्टदेव का नाम
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रोजाना स्नान के समय अपने इष्ट देव (जैसे श्रीराम, श्रीकृष्ण, शिव, दुर्गा आदि) का नाम लें। इष्ट देव का स्मरण हमारे हृदय की गहराई से होता है और यह आत्मा को शुद्ध करता है।
तीन बार द्रौपदी और कृष्ण का नाम
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रोजाना स्नान के समय अंत में तीन बार द्रौपदी-कृष्ण, द्रौपदी-कृष्ण, द्रौपदी-कृष्ण का नाम लें। यह नाम उस अखंड विश्वास और शरणागति का प्रतीक है जो द्रौपदी ने श्री कृष्ण में दिखाया था। जब संकट घिरे हों जब मन डगमगाए तब यही नाम हमें याद दिलाता है कि जिसने पूर्ण समर्पण किया उसकी रक्षा स्वयं भगवान करते हैं।
इसलिए जब भी आप सुबह स्नान करें तो जल की बूंदों के साथ प्रभु के इन मधुर नामों का जाप अवश्य करें। ये नाम न केवल दिन को शुभ बनाएंगे, बल्कि आपके जीवन में आध्यात्मिक उन्नति और सुख-शांति की वर्षा भी करेंगे। देवकीनंदन ठाकुर की इस अमूल्य सलाह को अपनाकर आप भी अपने दैनिक जीवन को प्रभु भक्ति से भर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- नंदी के कान में मुराद बोलने से पहले कहें ये शब्द, पूरी होगी मनोकामना, पंडित प्रदीप मिश्रा ने बताया
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है
संबंधित खबरें
शरद पूर्णिमा पर चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानिए इसका कारण
10 hrs agoकब शुरू हो रहा कार्तिक माह? जानें तारीख और व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
13 hrs agoआज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
20 hrs agoवास्तु टिप्स: इन 5 चीजों को जमीन पर न रखें, घर से चली जाती है सुख-समृद्धि
1 day agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
1 day agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
1 day agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
1 day agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days ago25 अक्टूबर को है कोजागरी लक्ष्मी पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
2 days agoआज या कल, कब है पापांकुशा एकदाशी? जानिए व्रत का सही दिन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines