Dev Uthani Ekadashi 2024: सनातन धर्म के लोगों के लिए देवउठनी एकादशी के दिन का खास महत्व है। इस दिन चातुर्मास का समापन होने के साथ-साथ मांगलिक कार्यों का शुभारंभ होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, चार महीने बाद देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु योग निद्रा से जागते हैं और सृष्टि का कार्यभार संभालते हैं। इसलिए इस शुभ दिन जगत के पालनहार विष्णु जी और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस बार 12 नवंबर 2024 को देवउठनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि देवउठनी एकादशी के दिन यदि कोई व्यक्ति सच्चे मन से राशि अनुसार कुछ चीजों का दान करता है, तो उसे गृह क्लेश, पैसों की कमी, जॉब न मिलना और करियर से जुड़ी आदि समस्याओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। चलिए जानते हैं देवउठनी एकादशी के दिन किन-किन चीजों का दान करना शुभ रहेगा।
मेष राशि
जिन लोगों के घर में हर समय क्लेश का वातावरण रहता है या घरवाले आए दिन किसी न किसी वजह से परेशान रहते हैं, उन्हें एकादशी तिथि के दिन लाल मिठाई का दान करना चाहिए। इस उपाय से जल्द ही आपको अपनी सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।
वृषभ राशि
देवउठनी एकादशी पर वृषभ राशि के जातकों के लिए चावल का दान करना उत्तम रहेगा। इससे आपको पुण्य मिलेगा और जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियों का वास होगा।
मिथुन राशि
एकादशी तिथि के दिन मिथुन राशि के जातक यदि हरी सब्जियों का दान करते हैं, तो इससे उन्हें पैसों की कमी से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा घर-परिवार में भी सुख और शांति बनी रहेगी।
ये भी पढ़ें- Budh Gochar: 11 नवंबर के बाद इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम होगा शुरू, बुध गोचर रहेगा शुभ!
कर्क राशि
यदि लंबे से कर्क राशि के जातक पैसों की कमी का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में उन्हें देवउठनी एकादशी के दिन सफेद चीजों का दान करना चाहिए। इससे कुंडली में ग्रहों की स्थिति मजबूत होगी, जिससे जल्द आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
सिंह राशि
देवउठनी एकादशी के दिन सिंह राशि के लोगों के लिए गेहूं का दान करना सबसे उत्तम रहेगा। इससे आपको देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होगी। साथ ही जीवन में समृद्धि, सुख, शांति, धन और वैभव का वास होगा।
कन्या राशि
यदि आपको भगवान विष्णु को प्रसन्न करना है, तो आप देवउठनी एकादशी के दिन जरूरतमंद लोगों को धन दें। इससे जल्द ही आपके जीवन में खुशियों का वास होगा।
तुला राशि
देवी-देवताओं का विशेष आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए तुला राशि के जातक इस शुभ दिन सफेद चीजों का दान करें। इससे आपको नवग्रहों की कृपा प्राप्त होगी, जिससे जीवन में सुख, समृद्धि, खुशी और धन का वास होगा।
वृश्चिक राशि
देवउठनी एकादशी के दिन वृश्चिक राशि के जातक जरूरतमंदों को यदि लाल वस्त्र का दान करते हैं, तो इससे उनकी कुंडली में नवग्रहों की स्थिति मजबूत होगी। साथ ही जीवन में आ रही परेशानियां भी कम हो जाएंगी।
धनु राशि
पीले रंग के वस्त्र का दान करना धनु राशि के लोगों के लिए सबसे अच्छा रहेगा। इससे आपको देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होगी। साथ ही जीवन में परेशानियां आनी भी काफी हद तक कम हो जाएंगी।
मकर राशि
धन का दान करना मकर राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा। इससे आपको पुण्य मिलेगा और आपकी सभी मनोकामना जल्द पूर्ण हो जाएंगी।
कुंभ राशि
देवउठनी एकादशी के दिन कुंभ राशि के जातक जरूरतमंद लोगों को यदि गर्म कपड़ों का दान करते हैं, तो इससे उन्हें पैसों की कमी से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा घर में चल रही परेशानियों से भी छुटकारा मिल सकता है।
मीन राशि
कपड़ों का दान करना मीन राशि के जातकों के लिए शुभ माना जाता है। इससे देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही जीवन में चल रही समस्याएं भी काफी हद तक कम हो जाती हैं।
ये भी पढ़ें- Sun Transit: सूर्य देव मचाएंगे इन 3 राशियों के जीवन में उथल-पुथल, स्वास्थ्य पर पड़ेगा बुरा असर!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
8 hrs agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
9 hrs agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
11 hrs agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
11 hrs agoशारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान
12 hrs agoआज है पितृ पक्ष का खास दिन, जानिए अमावस्या का महत्व और श्राद्ध मुहूर्त
16 hrs agoकैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
1 day agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoनवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें
1 day agoपितृ पक्ष अमावस्या पर शुभ संयोग, पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines