---विज्ञापन---

Dev Uthani Ekadashi 2024: तुलसी के इन 5 उपायों से दूर होंगी सभी परेशानियां, बनेंगे बिगड़े काम!

Dev Uthani Ekadashi 2024: देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ देवी तुलसी की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। चलिए जानते हैं देवी तुलसी को प्रसन्न करने के प्रभावशाली उपायों के बारे में, जिन्हें करने से साधक के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, धन और वैभव का वास हो सकता है।

Dev Uthani Ekadashi 2024: हिंदू धर्म के लोगों के लिए देवउठनी एकादशी यानी देवोत्थान एकादशी और देव प्रबोधिनी एकादशी का खास महत्व है। इस एकादशी के दिन चातुर्मास समाप्त होता है और चार माह से सोए हुए भगवान विष्णु योग निद्रा से जागते हैं। इसलिए इस दिन विष्णु जी की पूजा की जाती है। साथ ही देवी तुलसी की पूजा करना शुभ माना जाता है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, देवउठनी एकादशी के दिन यदि कोई व्यक्ति सच्चे मन से देवी तुलसी को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष उपाय करता है, तो उसके जीवन में चल रही सभी परेशानियां समाप्त हो जाती हैं। साथ ही देवी से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। चलिए जानते हैं देवउठनी एकादशी के दिन देवी तुलसी को प्रसन्न करने के विशेष उपायों के बारे में।

---विज्ञापन---

2024 में देवउठनी एकादशी कब है?

वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के अगले दिन एकादशी तिथि पर देवउठनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस बार कार्तिक माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 11 नवंबर 2024 को शाम 06 बजकर 46 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन 12 नवंबर 2024 को दोपहर बाद 04 बजकर 04 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर इस साल 12 नवंबर को देवउठनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें- Budh Gochar: 11 नवंबर के बाद इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम होगा शुरू, बुध गोचर रहेगा शुभ!

---विज्ञापन---

देवउठनी एकादशी के उपाय

  • देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी मैया को लाल रंग की चुनरी चढ़ाएं। इस उपाय से व्यक्ति को धन-वैभव की प्राप्ति होती है।
  • एकादशी के दिन सबसे पहले पीले धागे में 108 गांठ लगाएं। फिर उसे तुलसी जी के गमले से बांध दें। इसके बाद हाथ जोड़कर तुलसी माता से प्रार्थना करें। इससे आपकी सभी परेशानियां खत्म हो जाएंगी। साथ ही जीवन में सुख और शांति का वास होगा।
  • देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी जी पर कच्चा दूध जरूर अर्पित करें। साथ ही तुलसी के गमले के सामने घी का दीपक जलाएं। इससे आपको मां लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा, जिससे जीवन में चल रही परेशानियां काफी हद तक कम हो जाएंगी।
  • एकादशी के दिन तुलसी के पेड़ पर लाल रंग का कलावा बांधना चाहिए। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं जल्द से जल्द पूरी हो सकती हैं।
  • देवउठनी एकादशी के दिन जो लोग सच्चे मन से भगवान नारायण, कृष्ण जी और राम जी को ग्यारह तुलसी दल अर्पित करते हैं, उनका विवाह जल्दी होता है। वहीं शादीशुदा लोगों के जीवन में प्रेम बढ़ता है।

ये भी पढ़ें- Dev Uthani Ekadashi पर 12 राशियों की चमकेगी किस्मत! राशि अनुसार करें इन चीजों का दान

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 10, 2024 11:46 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola