Dev Uthani Ekadashi 2024: सनातन धर्म के लोगों के लिए देवउठनी एकादशी के व्रत का खास महत्व है। मान्यता है कि इस दिन विश्व के पालनहार भगवान विष्णु योग निद्रा से जागते हैं, जबकि इससे पूर्व वह आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी के दिन क्षीर सागर में पूरे 4 माह के लिए विश्राम करने के लिए चले जाते हैं। अतः इसी वजह से आषाढ़ माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि से लेकर कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि तक चातुर्मास रहता है, जिस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। अन्यथा उसका परिणाम अच्छा नहीं मिलता है। चलिए जानते हैं इस साल भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए देवउठनी एकादशी का व्रत किस दिन रखना शुभ रहेगा।
देवउठनी एकादशी कब है?
वैदिक पंचांग के अनुसार, देवउठनी एकादशी का व्रत हर साल कार्तिक माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के अगले दिन रखा जाता है। इस साल कार्तिक माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 11 नवंबर को शाम 06:46 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 12 नवंबर को दोपहर बाद 04:04 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर 12 नवंबर 2024 को देवउठनी एकादशी का व्रत रखना शुभ रहेगा। खास बात ये है कि इस बार देवउठनी एकादशी के अगले दिन 13 नवंबर 2024 को तुलसी विवाह है, जिस दिन कोई भी मांगलिक कार्य करना शुभ रहता है।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: 5 दिन बाद 12 राशियों के बैंक बैलेंस पर क्या असर? जानें पंडित सुरेश पांडेय से
व्रत के पारण का सही समय क्या है?
देवउठनी एकादशी के व्रत का पारण 13 नवंबर 2024 को प्रात: काल 06:42 मिनट से लेकर सुबह 08:51 मिनट के बीच करना शुभ रहेगा। बता दें कि व्रत का पारण स्नान आदि कार्य और देवी-देवताओं की आराधना करने के बाद ही किया जाता है। व्रत का पारण करने से पहले ब्राह्मणों को अन्न या धन का दान जरूर करना चाहिए। इसके अलावा जरूरतमंद लोगों को वस्त्र का दान करना भी शुभ रहता है।
देवउठनी एकादशी का महत्व
मान्यता है कि देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक को विशेष फल की प्राप्ति होती है। यहां तक कि गृह क्लेश और पैसों की कमी से भी छुटकारा मिल जाता है।
ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2024: दूर बैठे पति के लिए कैसे खोलें करवा चौथ का व्रत? जानें 3 आसान तरीके
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
7 hrs agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
8 hrs agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
10 hrs agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
11 hrs agoशारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान
11 hrs agoआज है पितृ पक्ष का खास दिन, जानिए अमावस्या का महत्व और श्राद्ध मुहूर्त
16 hrs agoकैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
1 day agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoनवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें
1 day agoपितृ पक्ष अमावस्या पर शुभ संयोग, पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines