हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Dev Deepawali 2025: आज देव दीपावली पर दीपों से जगमगाएगी काशी नगरी, आयोजित होगा भव्य लेजर शो और 10 लाख दीप होंगे प्रज्वलित

Dev Deepawali 2025: आज 5 नवंबर को देव दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है. इस दिन काशी बनारस में उत्सव का माहौल होता है. आज शिव की नगरी काशी में 10 लाख दीप प्रज्वलित होंगे और भव्य लेजर शो का आयोजन किया जाएगा.

विज्ञापन

Dev Deepawali 2025: आज कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि को देव दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है. देव दीपावली के दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना का खास महत्व होता है. इस दिन शिव की नगरी काशी बनारस में बड़े ही उत्साह के साथ देव दीपावली मनाई जाती है. आज 5 नवंबर 2025, दिन बुधवार को वाराणसी काशी में गंगा घाटों पर दीप प्रज्वलित करे जाएंगे. इस साल बनारस के गंगा घाटों के किनारे 10 लाख से ज्यादा दीये जलाकर देव दीपावली का भव्य उत्सव मनाया जाएगा. दीप जलाने के साथ ही भव्य लेजर शो का आयोजन किया जाएगा.

आज काशी में होगा भव्य दीपोत्सव

आज देव दीपावली के दिन 5 नवंबर की शाम को 5 बजकर 15 मिनट पर देव दीपावली का आरंभ होगा जिसका समापन शाम को 5 बजकर 50 मिनट तक होगा. देव दीपावली के दिन नमो घाट, शीतला घाट, दशाश्वमेध घाट, और अस्सी घाट पर शाम 6 बजे विशेष गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा. आज काशी के गंगा घाट मंत्रोच्चार, घंटे घड़ियाल की आवाज से गूंज उठेंगे. इसके साथ ही लेजर शो के दौरान नजारा देखने लायक होगा.

विज्ञापन

ये भी पढें – Dev Deepawali Ki Katha: कार्तिक पूर्णिमा पर मनाया जा रहा है देव दीपावली का पर्व, आज जरूर पढ़ें ये व्रत कथा

तीन चरणों में आयोजित होगा लेजर शो

विज्ञापन

आज काशी के गंगा घाट पर लेजर शो का आयोजन तीन चरणों में होगा. आज शाम पहला शो शाम 6 बजकर 15 से 6 बजकर 45 मिनट तक होगा. दूसरा शाम 7 बजकर 15 से 7 बजकर 45 मिनट तक होगा. यह काशी की पौराणिकता, अध्यात्म, संस्कृति के 3डी प्रभावों को प्रदर्शित करेगा. इसके बाद तीसरे चरण में ग्रीन पटाखों से आतिशबाजी की जाएगी. ग्रीन पटाखों से आतिशबाजी होने के कारण प्रदूषण न के बराबर होगा. बता दें कि, काशी में नगर निगम ने गलियों को सजाने और रोशनी की व्यवस्था का काम अच्छे से किया है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola