Dev Deepawali 2025: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि बहुत ही खास होती है. इस दिन गंगा स्नान, पूजा अर्चना और दान-पुण्य का खास महत्व होता है. अब कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि आ रही है. यह बहुत ही खास है. कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को देव दीपावली के पर्व के तौर पर मनाया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस तिथि पर महादेव ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध किया था.
कब है देव दीपावली?
देव दीपावली पर देवता धरती पर दिवाली मनाने के लिए आते हैं. इसलिए इसे देवताओं की दिवाली भी कहते हैं. इस साल कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि 5 नवंबर को पड़ रही है. ऐसे में देव दीपावली का पर्व 5 नवंबर को मनाया जाएगा. इस दिन आप खास उपाय कर ग्रह दोषों को दूर कर सकते हैं. चलिए इनके बारे में बताते हैं.
ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: चाणक्य की इन 2 बातों में छिपी है सफलता की असली चाबी, समझ लिया तो रोकना है मुश्किल
देव दीपावली पर करें ये उपाय
राहु-केतु दोष से मुक्ति के लिए
राहु और केतु के दोष को दूर करने के लिए आपको इस दिन शिवलिंग पर गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए. इसके बाद आप शिवलिंग पर दूध अर्पित करें. अभिषेक के दौरान आपको ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए.
शनि दोष से मुक्ति के लिए
आप शनि की अशुभ दृष्टि से परेशान हैं तो शनि दोष को दूर करने के लिए खास उपाय को कर सकते हैं. आप देव दीपावली के दिन शनि दोष को दूर करने के लिए काले तिल का दान करें. आप काले तिल को बहते जल में प्रवाहित कर सकते हैं. इन उपायों को करने से शनि दोष का प्रभाव कम होगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
गरीबी का कारण बनती है पूजा से जुड़ी गलतियां, इन 5 चीजों को जमीन पर ना रखें
13 hrs agoकरवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
16 hrs agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
17 hrs agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
18 hrs agoकार्तिक माह में क्यों खास है तुलसी पूजा? जानिए महत्व और नियम
20 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
1 day agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
1 day agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
1 day agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines