---विज्ञापन---

Religion angle-right

Dev Deepawali 2024: देव दीपावली की रात करें ये 3 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से धनवान होते नहीं लगेगी देर!

Dev Deepawali 2024: केवल धरती वासियों के लिए ही नहीं स्वर्ग के देवताओं के लिए भी देव दीपावली बेहद महत्वपूर्ण है। इस दिन देवता भी धरती पर आकर दीपावली मनाते हैं। इस दिन मां लक्ष्मी भी आती हैं। मान्यता है कि देव दीपावली की रात यहां बताए गए 3 खास उपायों को करने से मां लक्ष्मी की कृपा से धनवान होते देर नहीं लगती है।

---विज्ञापन---

Dev Deepawali 2024: देव दीपावली का त्योहार न केवल धरतीवासियों बल्कि देवताओं के लिए भी बेहद खास है। इस दिन सभी देवताओं का पृथ्वी पर अवतरण होता है। मान्यता है कि इस दिन देवी-देवता काशी के गंगा घाट पर दिवाली मनाने उतरते हैं। वे दीपावली मनाने के साथ अपने भक्तों पर आशीर्वाद भी बरसाते हैं। मान्यता है कि देव दीपावली की रात मां लक्ष्मी का विशेष आगमन होता है। इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने और कुछ खास उपायों को करने सेसे घर में सुख-समृद्धि आती है।

देव दीपावली की रात के उपाय

देव दीपावली के दिन मंदिर में जाकर दीपक जलाने की खास परंपरा है, साथ ही इस दिन घर में भी अलग-अलग दिशाओं में दीप जलाना चाहिए। इस दिन घर की पश्चिम दिशा में दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। आइए जानते हैं, इस दिव्य रात को दीपक से जुड़े कौन-से उपाय करने से मां लक्ष्मी खास प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर धन की बारिश करती हैं?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Numerology: 35 साल तक स्ट्रगल के बाद बेशुमार धन कमाते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

---विज्ञापन---

1. उत्तर दिशा में दीपक जरूर जलाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार, देव दीपावली की रात घर की उत्तर दिशा में दीपक जरूर जलाना चाहिए। कहते हैं कि उत्तर दिशा में दीया रखने से घर के सभी आर्थिक संकट दूर हो जाते हैं। क्योंकि ये दिशा भगवान कुबेर देव की दिशा है। भगवान कुबेर को प्रसन्न रखना जरूरी है, वरना मां लक्ष्मी से धन की मंजूरी मिलने के बाद भी धन आने में विलंब हो सकता है।

2. क्षीरसागर दान का है विशेष महत्व

इसके साथ ही देव दीपावली के शुभ अवसर पर कार्तिक पूर्णिमा की रात क्षीरसागर यानी जहां श्रीहरि विष्‍णु विश्राम करते हैं, का दान भी किया जाता है। इस दान के लिए 24 अंगुल का बड़ा बर्तन लेकर उसमें दूध भरकर उसमें सोने या चांदी की मछली डालकर किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद निर्धन को दान देने महालाभ होता है।

---विज्ञापन---

इस दान को क्षीरसागर का दान कहा जाता है। कहते हैं कि इस उपाय को करने के बाद जब मां लक्ष्मी आती हैं, कई पीढ़ियों तक जाती नहीं हैं। बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा की रात भगवान विष्णु ने मत्स्यावतार लिया था।

dev-deepawali-ke-upay

---विज्ञापन---

3. घर के मेन गेट पर जलाएं घी के दीपक

देव दीपावली के दिन घर के मुख्य तोरण लगाएं और रंगोली बनाएं। शाम में घर मेन गेट पर गंगाजल में हल्दी मिलाकर छिड़काव करें। शाम में वहां पर घी का दीपक जलाएं। मान्यता है कि इस उपाय से घर पर मां लक्ष्मी की खास कृपा होती है। घर और परिवार को आर्थिक संकट से छुटकारा मिलता है।

इस दिशा में भूल से न जलाएं दीया

वास्तु शास्त्र के अनुसार, दिवाली से एक दिन पहले यम दीपक के दिन, दिवाली की रात और देव दीपावली की रात को छोड़ घर की दक्षिण दिशा में कभी भी दीया नहीं जलाना चाहिए. हिन्दू धर्म की मान्यताओं के मुताबिक दक्षिण दिशा यमराज की दिशा है, अन्य दिनों में इस दिशा दीपक जलाने का मतलब उन्हें घर में निमंत्रण आने के लिए निमंत्रण जैसा होता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Numerology: 25 से 45 की उम्र में धन का अंबार लगा देते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Nov 15, 2024 06:38 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola