हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Neem Karoli Baba: कैंची धाम नहीं जा पा रहे हैं, तो दिल्ली स्थित इस मंदिर में करें नीम करोली बाबा के दर्शन, जानिए महत्व

Neem Karoli Baba: कलयुग में हनुमान जी का अवतार माने जाने वाले नीम करोली बाबा के दर्शन के लिए आप इस मंदिर में जा सकते हैं. दिल्ली स्थित इस मंदिर में दर्शन से आपको बाब का आशीर्वाद मिलेगा.

विज्ञापन
श्री हनुमान बिरला मंदिर, कश्मीरी गेट (PIC Credit- X)

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा को देशभर में कई लोग मानते हैं और उनके दर्शन के लिए कैंची धाम आश्रम आते हैं. अब नीम करोली बाबा के जीवन और चमत्कारों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के बनने के बाद उनकी प्रसिद्धि और अधिक बढ़ गई है. ऐसे में लोग बाबा के दर्शन के लिए उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित कैंची धाम जाना चाह रहे हैं. हालांकि, आप व्यस्त जीवनशैली और समय के अभाव के कारण नहीं जा पा रहे हैं. ऐसे में दिल्ली में स्थिति मंदिर में नीम करोली बाबा के दर्शन कर सकते हैं.

नीम करोली बाबा का मंदिर (Neem Karoli Baba Temple)

उत्तराखंड नैनीताल में स्थित कैंची धाम एक प्रसिद्ध आध्यात्मिक आश्रम और हनुमान मंदिर है. यहां भक्त बाबा के दर्शन और अपनी मन्नतों की पूर्ति के लिए पहुंचते हैं. आप कैंची धाम न जाकर दिल्ली के कश्मीरी गेट में स्थित मंदिर में नी करोली बाबा के दर्शन कर सकते हैं. इस मंदिर में आप बाबा नीम करोली और हनुमान जी की प्रतिमा के दर्शन कर सकते हैं. मान्यताओं के अनुसार, इस मंदिर की स्थापना नीम करोली बाबा ने करवाई थी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Hartalika Teej 2026: 13 या 14 सितंबर कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज? जानिए व्रत की तारीख और पूजा विधि

श्री हनुमान बिरला मंदिर का इतिहास

कश्मीरी गेट के पास स्थित यह मंदिर श्री हनुमान बिरला मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है. मान्यताओं के अनुसार, इस मंदिर की स्थापना नीम करोली बाबा के आशीर्वाद और उद्योगपति जुगल किशोर बिरला के सहयोग से किया गया था. इस वजह से इस मंदिर का नाम श्री हनुमान बिरला मंदिर है. साल 1961 में नीम करोली बाबा के निर्देश पर यहां खुदाई की गई. इसके बाद यहां हनुमान जी की प्रतिमा प्रकट हुई थी. इस मंदिर को श्री हनुमान बिरला मंदिर और नीम करोली बाबा आश्रम के नाम से जानते हैं.

विज्ञापन

कैसे पहुंचें श्री हनुमान बिरला मंदिर?

आप मेट्रो के जरिए आसानी से मंदिर पहुंच सकते हैं. मेट्रों से कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर पहुचें. मेट्रो से निकलकर आप ऑटो या बैटरी रिक्शा से मंदिर पहुंच सकते हैं. आप अपने घर से सीधे कैब बुक करके पहुंच सकते हैं. यह मंदिर कश्मीरी गेट मेट्रो, सिविल लाइन्स के पास है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola