हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Deepak ke Upay: शनि दोष और राहु-केतु से मुक्ति के लिए ऐसे जलाएं दीपक, इन 12 उपायों से पूरी होगी हर मनोकामना

Deepak ke Upay: हिन्दू धर्म में दीपक केवल प्रकाश का नहीं, बल्कि आशा, ऊर्जा और ईश्वर की कृपा का प्रतीक माना जाता है। यहां ग्रंथों में वर्णित दीपक जलाने के 12 सरल लेकिन प्रभावशाली उपायों को बताया गया है। इससे न केवल शनि दोष और राहु-केतु से मुक्ति है बल्कि धन और सफलता भी मिलती हैं। आइए जानते हैं, क्या हैं ये उपाय?

विज्ञापन

Deepak ke Upay: हिंदू धर्म में दीपक जलाने का विशेष महत्व है। यह केवल प्रकाश का प्रतीक नहीं बल्कि शुभ ऊर्जा, सकारात्मकता और देवी-देवताओं को प्रसन्न करने का माध्यम भी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सही तरीके और स्थान पर दीपक जलाने से न केवल धन, सुख और समृद्धि मिलती है, बल्कि शनि और राहु-केतु जैसे ग्रह दोष और जीवन की अनेक परेशानियां भी दूर होती हैं? आइए जानते हैं, ग्रंथों में वर्णित दीपक जलाने के 12 असरदार उपाय जो किस्मत बदल देते हैं।

1. राहु-केतु दोष से मुक्ति

यदि कुंडली में राहु-केतु का दोष है, तो सुबह और शाम अलसी के तेल का दीपक जलाएं। इससे मानसिक शांति और नकारात्मक ऊर्जा से राहत मिलती है। हर अमावस्या को यह उपाय करने से विशेष लाभ मिलता है।

2. शनि दोष होगा खत्म

शनिवार को शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। यह उपाय शनि के प्रकोप से बचाव करता है और राहु-केतु दोष को भी कम करता है। शनिवार को काले तिल का दान भी साथ में करें, तो प्रभाव तीव्र होता है।

विज्ञापन

3. होगा धन लाभ

रोज़ शाम को तुलसी के नीचे घी का दीपक जलाएं और ‘ॐ विष्णवे नमः’ मंत्र का जाप करें। इससे धन आगमन के मार्ग खुलते हैं। तुलसी में जल अर्पित करने के बाद दीपक जलाएं, शुभ ऊर्जा बढ़ती है।

ये भी पढ़ें: ‘बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ है’, यह अंधविश्वास या सच? जानें क्या कहते हैं प्रेमानंद महाराज

विज्ञापन

4. घर में बढ़ेगी सुख-समृद्धि

दीपक में केसर मिलाकर जलाने से घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। दीपक दक्षिण-पूर्व दिशा में जलाएं, यह अग्नि तत्व को संतुलित करता है।

5. नेगेटिव एनर्जी रहेगी दूर

घर के मुख्य द्वार पर दोनों ओर दीपक जलाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाती। दीपक में लौंग या कपूर डालना और भी प्रभावशाली उपाय माना जाता है।

विज्ञापन

6. मिलेगा कर्ज से छुटकारा

शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं। यह उपाय कर्ज और पितृ दोष से मुक्ति दिलाता है। दीपक जलाते समय ‘ॐ नमः शिवाय’ का जप करें, शीघ्र फल मिलता है।

7. कभी नहीं होगी अन्न की कमी

दीपक में कुछ चावल के दाने डालकर जलाएं। इससे रसोई कभी खाली नहीं रहती। यह उपाय रसोई के पास दीपक जलाकर करने से अधिक फलदायक होता है।

विज्ञापन

8. भय और शत्रुओं से रक्षा

सोमवार और शनिवार को भैरव मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। यह डर, बुरी नजर और शत्रुओं से रक्षा करता है। भैरव अष्टमी या शनिवार को यह उपाय विशेष प्रभावशाली रहता है।

9. मिलेगा मान-सम्मान

रोज़ सुबह सूर्य को जल चढ़ाएं और देसी घी का दीपक जलाकर आरती करें। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जल में लाल चंदन मिलाकर अर्घ्य देना और भी श्रेष्ठ फल देता है।

विज्ञापन

10. होगी आमदनी में वृद्धि

बुधवार को गणेश जी के सामने तीन मुख वाला घी का दीपक जलाएं और दूर्वा चढ़ाएं। यह उपाय नए आर्थिक अवसर सामने लाता है। दीपक जलाते समय ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का जाप करें।

11. मिलेगा रुका हुआ धन

मां लक्ष्मी के सामने सात मुखी यानी 7 बत्तियों वाला दीपक जलाएं। इससे धन संबंधी अड़चनें दूर होती हैं। दीपक जलाने के बाद ‘श्रीं लक्ष्म्यै नमः’ का 108 बार जाप करें।

विज्ञापन

12. भाग्य वृद्धि के लिए विशेष उपाय

हर दिन विष्णु भगवान के सामने घी का दीपक जलाएं और ध्यान लगाएं। यह मन की शांति और भाग्य वृद्धि के लिए अत्यंत लाभकारी है। सुबह में स्नान के बाद शुद्ध मन से यह उपाय करने से शुभ फल प्राप्त होता है।

ये भी पढ़ें: क्या सच में किस्मत का आईना है इंसान का माथा? जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola