---विज्ञापन---

Religion angle-right

अनजाने में हुआ था भगवान शिव की इन 5 बेटियों का जन्म, जानें इनके नाम और कहां-कहां हैं मंदिर?

Lord Shiva Daughters: शिव पुराण में भगवान शिव की तीन पुत्रियों अशोक सुंदरी, ज्योति और मनसा का वर्णन है, लेकिन भोलेनाथ की 5 और बेटियों का जिक्र भी लोक कथाओं में है। आइए जानते हैं, देवाधिदेव भगवान शिव की ये 5 बेटियां कौन हैं?

---विज्ञापन---

Lord Shiva Daughters: त्रिदेवों में भगवान शिव संसार के संहारक हैं, लेकिन वे उतने ही कल्याणकारी भी हैं। उनका प्रिय महीना सावन 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। आइए इस मौके पर जानते हैं, शिव परिवार से जुड़ी कुछ रोचक बातें। आध्यात्मिक रूप से यूं तो पूरी दुनिया को ही शिव परिवार बताया है, लेकिन हम पौराणिक कथाओं में वर्णित उनके परिवार और पुत्र और पुत्रियों की बात करेंगे।

शोक दूर करने वाली अशोक सुंदरी

ये तो आप जानते हैं कि भगवान शिव को भगवान गणेश और भगवान कार्तिकेय के पिता हैं और उनकी पहली पुत्री का नाम अशोक सुंदरी है। लेकिन ज्योति और मनसा उनकी दो और बेटियां हैं, जिनकी अपनी अलग-अलग विशेषताएं और कथाएं हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, एक बार माता पार्वती ने अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए कल्प वृक्ष से कन्या प्राप्ति का वरदान मांगा, जिससे अशोक सुंदरी की उत्पत्ति हुई थी। जो भगवान गणेश और कार्तिकेय की पहली बहन है। अशोक सुंदरी की पूजा गुजरात के अनेक क्षेत्रों में होती है।

---विज्ञापन---

आध्यात्मिक शक्ति की देवी ज्वालामुखी

पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान शिव और माता पार्वती की दूसरी पुत्री का नाम ज्योति या ज्वालामुखी है। इसके जन्म से जुड़ी दो कथाएं हैं, जिसमें उसकी उत्पत्ति महादेव के शिव के तेज या मां पार्वती के माथे से निकले तेज से हुआ बताया गया है। ज्योति या ज्वालामुखी को प्रभा मंडल का स्वरूप माना जाता है, जिसमें आध्यात्मिक शक्तियां समाहित है। इस शिव पुत्री की पूजा तमिलनाडु के कई मंदिर में होती है।

हरिद्वार में पर्वत की चोटी पर स्थित देवी मनसा का मंदिर

---विज्ञापन---

नागों और सर्पों की देवी मनसा

धार्मिक कथाओं में मनसा देवी को नागों और सर्पों की देवी के रूप में वर्णित किया गया है। इनको भगवान शिव और माता पार्वती की सबसे छोटी पुत्री माना गया है, जिसका एक नाम वासुकी भी है। बता दें, श‍िव जी की तीसरी पुत्री वासुकी को देवी पार्वती की सौतेली बेटी माना जाता है, जिसे देवी पार्वती ने नष्ट कर देने का भी प्रयास किया था। इनका एक प्रसिद्ध मंदिर हरिद्वार में है, वहीं, बिहार, बंगाल, झारखंड, ओडिशा, असम आदि राज्यों में इनकी पूजा सर्प दंश के जहर और चिकन पॉक्स से बचाव के लिए किया जाता है।

अनजाने में हो गया इन 5 बेटियों का जन्म

लोक मान्यताओं के मुताबिक भगवान शिव और माता पार्वती की पांच और बेटियां है। कहते हैं, इनका जन्म अनजाने में ही हो गया था। लोककथाओं के अनुसार एक बार भगवान शिव और माता पार्वती एक सरोवर में जल-क्रीड़ा कर रहे थे। संयोग वश उसी समय भगवान शिव का वीर्य स्खलन हो गया। महादेव का वीर्य बेकार कैसे हो सकता था? उन्होंने अपने वीर्य को एक पत्ते पर रख दिया। समय के साथ इस वीर्य से 5 कन्याओं का जन्म हुआ, जो मनुष्य नहीं बल्कि नाग कन्याओं के रूप में जन्मीं थीं। जया, विषहरी, शामिलबारी, देवी और दोतलि प्रसिद्ध नाग कन्याएं भगवान शिव की ही पुत्रियां हैं। मान्यता है, इनकी पूजा से मनुष्य को सांप नहीं काटते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:  July 2024 Panchak: जुलाई में कब रहेगा अग्नि पंचक? इस दौरान शुभ काम से यात्रा करनी पड़े, तो करें ये उपाय

ये भी पढ़ें:  पांव में धंसा तीर, सुन्न पड़ गया शरीर…इस रहस्यमय तरीके से हुई भगवान कृष्ण की मृत्यु!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jul 15, 2024 12:36 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। साल 2015 से वे धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola