हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Shani Stotra: शनिवार को करें 'दशरथकृत शनि स्तोत्र' का पाठ, शनिदेव की कृपा से दूर होंगे सभी कष्ट

Shani Stotra: शनिवार का दिन शनिदेव को प्रसन्न करने और उनकी कृपा दृष्टि पाने के लिए बहुत ही खास होता है. आप शनिवार के दिन दशरथकृत शनि स्तोत्र का पाठ कर शनिदेव को प्रसन्न कर उनकी विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं. चलिए दशरथकृत शनि स्तोत्र के पाठ करने के लाभ और नियमों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
(Photo- News24 GFX)

Dashrathkrit Shani Stotra: शनिदेव की कृपा-दृष्टि पाने और शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव को कम करने के लिए शनिवार के दिन कई खास उपाय कर सकते हैं. शनिवार का दिन इन उपायों के लिए खास होता है. शनिवार शनिदेव को समर्पित होता है. आप इस दिन खास उपाय के साथ ही शनि स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं. शनिदेव स्तोत्र का पाठ करने से आपको लाभ मिलेगा. इसका पाठ करने से कष्टों से मुक्ति मिलेगी. चलिए आपको दशरथकृत शनि स्तोत्र के पाठ के लाभ और नियमों के बारे में बताते हैं.

दशरथकृत शनि स्तोत्र का पाठ करने के लाभ

आप दशरथकृत शनि स्तोत्र का पाठ करते हैं तो इससे शनि की दशा, साढ़ेसाती और ढैय्या से राहत मिलती है. आपके कार्य में आने वाली रुकावट दूर होती हैं. आप कोर्ट-कचहरी के मामलों में फंसे हुए हैं तो इसकी बाधाओं से मुक्ति मिलती है.

दशरथकृत शनि स्तोत्र पाठ के नियम

आपको दशरथकृत शनि स्तोत्र का पाठ करने के लिए शनिवार के दिन स्नान आदि कर साफ कपड़े पहनें. आप काले या नीले रंग के कपड़े पहन सकते हैं. इसके बाद शनिदेव की प्रतिमा स्थापित करें. शनिदेव के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाएं. शांति से बैठकर मन को शांत करें और दशरथकृत शनि स्तोत्र का पाठ करें. इस स्तोत्र के पाठ के साथ ही ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Love Rashifal 2026: रिश्ते में बढ़ेगा प्यार या होगी तकरार, जानें कैसी रहेगी मेष से मीन तक सभी की लव लाइफ?

दशरथकृत शनि स्तोत्र (Dashrathkrit Shani Stotra)

“नमः कृष्णाय नीलाय शीतिकण्ठनिभाय च ।
नमः कालाग्निरूपाय कृतान्ताय च वै नमः ।।
नमो निर्मांसदेहाय दीर्घश्मश्रुजटाय च ।
नमो विशालनेत्राय शुष्कोदरभायकृते ।।

विज्ञापन

नमः पुष्कलगात्राय स्थूलरोम्णे च वै पुनः ।
नमो दीर्घाय शुष्काय कालदंष्ट्र नमोऽस्तु ते ।।
नमस्ते कोटराक्षाय दुर्निरीक्ष्याय वै नमः ।
नमो घोराय रौद्राय भीषणाय करलिने ।।

नमस्ते सर्वभक्षाय बलीमुख नमोऽस्तु ते ।
सूर्यपुत्र नमस्तेऽस्तु भास्करेऽभयदाय च ।।
अधोदृष्टे नमस्तेऽस्तु संवर्तक नमोऽस्तु ते ।
नमो मन्दगते तुभ्यं निस्त्रिंशाय नमोऽस्तु ते ।।

विज्ञापन

तपसा दग्धदेहाय नित्यं योगरताय च ।
नमो नित्यं क्षुधार्ताय अतृप्ताय च वै नमः ।।
ज्ञानचक्षुर्नमस्तेऽस्तु कश्यपात्मजसूनवे ।
तुष्टो ददासि वै राज्यम रुष्टो हरसि तत्क्षणात् ।।

देवासुरमनुष्याश्च सिद्धविद्याधरोरगा: ।
त्वया विलोकिताः सर्वे नाशं यान्ति समूलतः ।।
प्रसादम कुरु में देव वराहोरऽहमुपागतः ।।
एवं स्तुतस्तद सौरिग्र्रहराजो महाबल:।।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola