साल में आने वाली 12 अमावस्या तिथि में से दर्श अमावस्या से सनातन धर्म के लोगों की खास आस्था जुड़ी है। हर साल ज्येष्ठ माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दर्श अमावस्या मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन पूर्वज अपने परिजनों को आशीर्वाद देने के लिए धरती पर आते हैं। इसलिए इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण, स्नान और दान किया जाता है। साथ ही भगवान शिव और चंद्र देव की पूजा की जाती है। इस साल 26 मई 2025, वार सोमवार को दर्श अमावस्या मनाई जाएगी।
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि दर्श अमावस्या के दिन जो लोग सच्चे मन से कुछ विशेष उपाय करते हैं, उन्हें पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही पितृ दोष और चंद्र दोष से मुक्ति मिलती है। चलिए जानते हैं दर्श अमावस्या के दिन करने वाले उपायों के बारे में।
मेष राशि
दर्श अमावस्या पर सुबह जल्दी उठकर किसी पवित्र नदी में स्नान करें और पितरों की आत्मा की शांति के लिए पूजा करें। इससे आपको पितृ दोष से मुक्ति मिलेगी और घर में खुशियों का वास होगा।
वृषभ राशि
दर्श अमावस्या के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें। साथ ही ब्राह्मण को भोजन कराएं। इससे आपकी कुंडली में कमजोर ग्रहों की स्थिति मजबूत होगी।
मिथुन राशि
यदि आप अपने पितरों को खुश करना चाहते हैं तो दर्श अमावस्या पर दक्षिण दिशा की ओर मुख करके पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण करें। साथ ही गरीबों को धन का दान करें। इससे आपको अपने पितरों की विशेष कृपा जरूर प्राप्त होगी।
कर्क राशि
दर्श अमावस्या पर पितरों का स्मरण करते हुए ब्राह्मणों को भोजन करवाएं। साथ ही उन्हें धन का दान दें। इससे आपको पितरों की विशेष कृपा प्राप्त होगी और घर में खुशियों का आगमन होगा।
ये भी पढ़ें- Darsh Amavasya 2025: जानें दर्श अमावस्या पर चंद्र देव और पितरों की पूजा विधि
सिंह राशि
यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में सदा खुशियां बनी रहें तो इस शुभ दिन शाम के समय किसी नदी के पास घी का दीपक जलाएं और उसे नदी में ही प्रवाहित कर दें। इससे आपके जीवन में आ रहे कष्ट कम होंगे और घर में खुशियों का आगमन होगा।
कन्या राशि
पितरों को खुश करने के लिए दर्श अमावस्या के दिन व्रत रखें। साथ ही पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं और घी का दीपक जलाएं। इस दौरान अपनी मनोकामना को बोलें। उम्मीद है कि इस उपाय से आपकी वो इच्छा जल्द पूरी होगी।
तुला राशि
पितरों की आत्मा की शांति के लिए दर्श अमावस्या के दिन ब्राह्मणों को भोजन कराएं और उनकी सेवा करें।
वृश्चिक राशि
यदि आपकी कुंडली में पितृ दोष है तो दर्श अमावस्या पर पितरों की आत्मा की शांति के लिए पूजा करें और रात में चंद्र देव की पूजा करें। इस उपाय से आपको पितृ दोष से अवश्य ही छुटकारा मिल जाएगा।
धनु राशि
दर्श अमावस्या पर 7 कन्याओं को भोजन कराना धनु राशिवालों के लिए अच्छा रहेगा। इससे आपको पुण्य मिलेगा और घर में चल रहा क्लेश भी कम होने लगेगा।
मकर राशि
यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में सदा खुशियां बनी रहें तो इस शुभ दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए पूजा करें और चंद्र देव को जल अर्पित करें।
कुंभ राशि
दर्श अमावस्या पर गरीबों को धन का दान करना कुंभ राशिवालों के लिए अच्छा रहेगा। इससे आपको पुण्य मिलेगा और ग्रह दोष का प्रभाव कम होगा।
मीन राशि
पितरों को खुश करने के लिए दर्श अमावस्या पर मीन राशि के जातक पूजा करें और ब्राह्मणों को भोजन कराएं। साथ ही कन्याओं को उपहार देना शुभ रहेगा।
ये भी पढ़ें- Numerology: फिल्म इंडस्ट्री में जरूर किस्मत आजमाएं इन तारीखों पर जन्मे लोग, नहीं मिलेगी निराशा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
3 hrs agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
4 hrs agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
5 hrs agoकार्तिक माह में क्यों खास है तुलसी पूजा? जानिए महत्व और नियम
6 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
23 hrs agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
1 day agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
1 day agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
1 day agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines