Darsh Amavasya 2024: दर्श अमावस्या का सनातन धर्म में का विशेष महत्त्व है। पंचांग के अनुसार दर्श अमावस्या कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को मनाया जाता है। साल 2024 में यह 7 मई को पड़ रहा है। इस विशेष दिन को पितरों और पूर्वजों के श्राद्ध करने की परंपरा है। साथ ही, कुंडली के चंद्र दोष सहित अन्य सभी दोषों से मुक्ति पाने के लिए यह श्रेष्ठ दिन है। आइए जानते हैं, दर्श अमावस्या के अवसर पर किए जाने वाले खास उपाय, जिस करने से सुख-शांति में वृद्धि होती है।
चंद्र दोष मुक्ति के उपाय
जिन लोगों की कुंडली में चंद्र दोष है, उन्हें दर्श अमावस्या को सफेद वस्तुओं का दान करना करना चाहिए। दर्श अमावस्या के दिन ब्राहमणों को दुग्ध भोज करवाएं। गरीबों को दूध का दान करें। संध्या में दूध से चंद्रमा को अर्घ्य देने से चंद्र दोष दूर होते हैं। इस दिन चंद्र यंत्र की विधिवत करने से भी चंद्र दोष दूर होता है।
सर्व ग्रह शांति के उपाय
दर्श अमावस्या के दिन सभी ग्रहों की शांति के लिए एक काले कपड़े के टुकड़े में एक कच्चा नींबू, तांबा, पीतल और लोहे का एक-एक सिक्का और 7 लौंग लेकर उसकी पोटली बना लें। फिर इस पोटली को अपने घर के मेन गेट पर लटका दें। कुछ दिनों बाद इस पोटली को उतार लें और काला कपड़ा सहित सभी सामग्रियों को एक-एक बहते हुए जल में बहा दें।
धन प्राप्ति के उपाय
धन प्राप्ति के लिए दर्श अमावस्या के दिन कौड़ी का उपाय करना लाभकारी होता है। इस दिन लाल रंग की 11 कौड़ियां लेकर गंगाजल से धो लें। फिर धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा कर सभी कौड़ियों को लक्ष्मीजी के चरणों में रख दें। पूजा के अगले दिन कौड़ियों को तिजोरी में या धन रखने की जगह पर रख दें।
ये भी पढ़ें: मेन गेट पर सिर्फ तुलसी का पौधा या स्वस्तिक नहीं, इन 5 चीजों से भी प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी
पितरों की आत्मा की शांति के उपाय
यदि किसी को पितृ दोष बाधा है और उन्नति रुक गई है, तो उन्हें दर्श अमावस्या के दिन गोदान करना चाहिए। जो व्यक्त गाय दान करने में समर्थ नहीं हैं, उन्हें 11 गायों को चारा खिलाना चाहिए। आप चाहें गौशाला में चारा दान भी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: ऑफिस डेस्क पर रखें ये 5 चीजें, कामकाज में तरक्की के साथ बढ़ेगी सैलरी!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने या सुझाव को अमल में लाने पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
करवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
3 hrs agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
4 hrs agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
5 hrs agoकार्तिक माह में क्यों खास है तुलसी पूजा? जानिए महत्व और नियम
6 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
23 hrs agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
1 day agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
1 day agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
1 day agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines