हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Daily Vastu Tips: दैनिक जीवन में जरूर अपनाएं ये 5 वास्तु टिप्स, सकारात्मकता और खुशियों से भरेगी जिंदगी

Daily Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर में सकारात्मकता लाने के लिए कई उपायों के बारे में बताया गया है. आप दैनिक जीवन में कई नियमों को अपना सकते हैं. आइये इनके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
दैनिक जीवन के लिए वास्तु टिप्स (PIC CREDIT - AI)

Home Vastu Tips: घर में सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली के लिए वास्तु के नियमों का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी होता है. घर की वस्तुओं की दिशा और दशा के जरिए और कुछ बातों का ध्यान रखकर सकारात्मकता को बढ़ा सकते हैं. घर-परिवार में सुख-समृद्धि के लिए आपको डेली लाइफ से जुड़े यहां बताए वास्तु टिप्स को मानना चाहिए. इन वास्तु टिप्स से आप तनाव, आर्थिक परेशानियों और नकारात्मकता को दूर कर सकेंगे. आइये इनके बारे में जानते हैं.

मुख्य द्वार की सफाई

घर में खुशियों का आगमन घर के मुख्य द्वार से ही होता है. आपको घर के मुख्य द्वार के बाहर साफ-सफाई रखनी चाहिए. घर के मेन गेट के बाहर गंदगी इकट्ठा न होने दें. संभव हो, तो सुबह उठने के बाद घर के बाहर सफाई करें और पानी से धुलाई करें. घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिह्न बनाएं और वंदनवार लगाएं.

मंदिर में दीपक जलाना

सभी लोगों के घर में मंदिर यानी पूजा का स्थान अवश्य होता है. लोग सुबह-शाम पूजा भी करते हैं. हालांकि, कई घरों में नियमित पूजा नहीं की जाती है. किसी पर्व या त्योहार पर ही पूजा होती है. आपको ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए. घर में रोजाना सुबह-शाम दीपक जरूर जलाएं. इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Vastu Tips: झाड़ू पर पैर मत मारो! खड़ा करके मत रखो, जानिए क्या है इन मान्याओं के पीछे की वजह?

घर में प्राकृतिक रोशनी

घर में प्राकृतिक रोशनी का आना बहुत ही शुभ होता है. आपको रोजाना सुबह उठने के बाद खिड़की और दरवाजे खोल देने चाहिए. घर में रोशनी आने से सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. वास्तु में ताजा हवा और धूप आने को प्राण ऊर्जा माना जाता है.

विज्ञापन

सेंधा नमक से पोंछा

वास्तु के अनुसार, सेंधा नमक में नकारात्मक ऊर्जा सोखने की ताकत मानी जाती है. आपको पानी में सेंधा नमक मिलाकर पोंछा मारना चाहिए. इससे नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है. इससे परिवार में तनाव कम होता है और खुशियों का माहौल रहता है.

जूते-चप्पल रखने के नियम

अक्सर लोगों के घर के मुख्य द्वार के पास ही जूते-चप्पल का ढेर लगा रहता है. लेकिन ऐसा करना गलत होता है. घर के मुख्य द्वार पर जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए. इससे घर में नकारात्मकता बढ़ती है. घर के मेन गेट के ठीक अंदर आने के बाद जूते रखने हैं, तो बंद शू रैक का प्रयोग करें. यहां पर कचरा न रखें और घर की एंट्री को साफ-सुथरा रखें.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Puja Path Niyam: क्यों अशुभ है पूजा के दौरान दीपक का बुझना? क्या बुझी हुई बाती को फिर से जलाएं या नहीं

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और वास्तु पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola