---विज्ञापन---

Religion angle-right

Shakun Shastra: कौआ देता है किस्मत चमकने ये 7 संकेत, जानें कैसे होते हैं ये और क्या हैं इनके अर्थ?

Crow Symbolism: शकुन शास्त्र में पक्षियों के दिखने के शकुन पर विस्तार से वर्णन किया गया है, जिसमें कौए को लेकर शुभ-अशुभ दोनों बातें बताई गईं हैं। इस शास्त्र के मुताबिक कौए से मिले 7 संकेत किस्मत चमकने की ओर इशारा करते हैं। आइए जानते हैं, ये संकेत कैसे होते है और उनके क्या-क्या अर्थ होते हैं?

---विज्ञापन---

Crow Symbolism: मनुष्य के जीवन में कौआ एक सबसे सामान्य पक्षी है। यह प्रायः संसार के सभी भागों में पाया जाता है। देश, काल और परिस्थितियों के अनुसार, इसे शुभ-अशुभ दोनों माना गया है। हिन्दू धार्मिक ग्रंथों में इसे भगवान शनिदेव के वाहन के रूप में दर्शाया गया है। वहीं, कुछ लोग इसे यम का भी प्रतीक मानते हैं। इसलिए इसे शुभ नहीं माना गया है। वहीं, शकुन शास्त्र में कौए को शुभ-अशुभ दोनों रूपों में वर्णित किया गया है।

शकुन शास्त्र के मुताबिक, जिस घर की छत पर कौओं का झुंड शोर मचाता है, उस घर पर विपत्ति आ सकती है। कहते हैं, पेड़ की सूखी टहनी पर कौए का दिखना रोग का सूचक होता है। लेकिन इस शास्त्र में इस पक्षी को भाग्योदय का भी प्रतीक बताया गया है। आइए जानते हैं, इस पक्षी के किस व्यवहार और गतिविधि से किस्मत चमकने के संकेत मिलते हैं?

---विज्ञापन---

कौआ देता है किस्मत चमकने ये 7 संकेत

1- शकुन शास्त्र के अनुसार, जिस घर के सामने सुबह-सुबह कौआ आकर बोलता है, उस घर को समृद्ध माना जाता है। यह गृह स्वामी के प्रतिष्ठित होने का संकेत देता है।

---विज्ञापन---

2- इस शास्त्र की मान्यता के अनुसार, यदि घर के आगे कौआ चोंच से भूमि खोदता हुआ दिखाई देता है, यह घर के सदस्य को जल्द ही आकस्मिक धन का लाभ होने के संकेत होता है।

3- यदि आप कहीं जा रहे हों और आपके पीछे से कौए की आवाज आए, तो इसका अर्थ है कि आप जिस उद्देश्य जा रहे हैं, वह पूरा होगा। इसका यह भी अर्थ होता है कि आपको समस्याओं से छुटकारा मिलने वाला है।

---विज्ञापन---

4- जिस घर की मुंडेर या बालकनी में कौआ अपनी चोंच में रोटी का टुकड़ा या कोई तिनका लिए दिखाई देता है। इसका तात्पर्य है कि घर के मालिक को धन लाभ होने वाला है या खोई हुई कोई मूल्यवान वस्तु मिलने वाली हैं।

5- आपके भोजन देने पर यदि कौआ आपके सामने उसे तुरंत खा लेता है और दूसरे साथी कौओं को भी खाने देता है, समझ लीजिए कि आपकी मनोकामनाएं पूरी होने वाली हैं।

---विज्ञापन---

6- किसी मंदिर या सार्वजनिक भवन पर कौए दिखना ईश्वरीय कृपा मिलने का संकेत होता है। इससे आपके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं या सामाजिक मान-सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है।

7- यदि आपको सड़क किनारे पानी पीता हुआ कोई कौआ दिखाई दे, तो यह इस बात को उजागर करता है कि आपकी किस्मत चमकने वाली है। आपके काम से आपको खूब धन लाभ हो सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: क्या आपकी हथेली पर भी है इस ‘पर्वत पर तिल’, जानें जीवन पर नेगेटिव-पॉजिटिव असर

ये भी पढ़ें: जिनकी हथेली पर होता है ‘M’ का निशान वो जल्द बनते हैं धनवान, भोगते हैं राजसत्ता का सुख

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jun 25, 2024 06:34 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola