हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Coconut Breaking Ritual: शुभ कार्य की शुरुआत से पहले क्यों फोड़ते हैं नारियल? जानिए इसके पीछे छिपा रहस्य

Coconut Breaking Ritual: हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले नारियल तोड़ने की परंपरा को निभाया जाता है. नारियल फोड़ने की इस परंपरा के रहस्य के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं. चलिए जानते हैं कि, शुभ कार्य की शुरुआत से पहले नारियल क्यों फोड़ते हैं?

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Coconut Breaking Ritual: नए वाहन की पूजा, दुकान के उद्घाटन, गृह प्रवेश, बिजनेस की शुरुआत, शादी की रस्में और मंदिर में कोई विशेष पूजा किसी भी शुरुआत से पहले नारियल जरूर फोड़ा जाता है. आपने अक्सर यह सुना होगा कि, शुभ काम की शुरुआत से पहले नारियल फोड़ना चाहिए. लेकिन कम ही लोग इसके पीछे छिपे रहस्य के बारे में जानते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नारियल को समृद्धि, सौभाग्य और शुभता का प्रतीक माना जाता है. चलिए आपको नारियल फोड़ने की रस्म के रहस्य के बारे में विस्तार से बताते हैं.

शुभ कार्य और पूजा से पहले क्यों फोड़ते है नारियल?

लक्ष्मी का स्वरूप – हिंदू धर्म में नारियल को श्रीफल कहते हैं. इसका अर्थ मां लक्ष्मी का स्वरूप होता है. इसके साथ ही नारियल पर मौजूद तीन आंखें त्रिदेव का प्रतीक मानी जाती हैं. नारियल को ब्रह्मा, विष्णु और महेश का स्वरूप मानते हैं. इसी वजह से नारियल को पूजा और शुभ कार्य में शामिल करना अच्छा होता है.

अड़चनों का अंत – नारयिल का बाहरी छिलका कठोर होता है जो चुनौतियों को दर्शाता है. अंदर का हिस्सा पवित्रता और सकारात्मकता को दर्शाता है. आप जब नारियल को फोड़ते हैं तो इसका अर्थ है आप आपकी अड़चनों को तोड़ रहे हैं. इससे बाधा और अड़चन दूर होती हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Puja Path: पूजा-अर्चना के समय इन संकेतों से समझें आपसे प्रसन्न हैं भगवान, पूरी होगी हर मनोकामना

नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति – नारियल को पवित्र और शुभ माना जाता है. इसकी ऊर्जा पवित्र होती है जिससे नकारात्मकता का अंत होता है. नारियल फोड़कर इसका पानी चारों तरफ फैल जाने से नकारात्मक ऊर्दा का नाश होता है.

विज्ञापन

बलिदान का प्रतीक – नारियल को बलिदान के रूप में देखा जाता है. भगवान का नारियल अर्पित करने का अर्थ है कि, आप अपनी श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान को पहला फल अर्पित कर अपने कार्य की शुरुआत कर रहे हैं. इससे भगवान का आशीर्वाद मिलता है और कार्य सफल होते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola